Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score

क्रिकेट न्यूज

टॉप पांच भारतीय कप्तान जिन्होंने जीता है U19 World Cup का खिताब

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :January 26, 2024 at 7:00 PM
Modified at :January 26, 2024 at 7:00 PM
Post Featured

इन खिलाड़ियों ने भारत की अंडर 19 विश्व कप जीत में बड़ी भूमिका निभाई है।

आईसीसी अंडर 19 विश्व कप (U19 World Cup) की शुरुआत 1988 में हुई थी, लेकिन तब इसे यूथ क्रिकेट विश्व कप के नाम से जाना जाता था। हालांकि, 10 साल बाद यानी 1998 में इसका नाम बदलकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप रखा गया और तब से हर 2 साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक भारतीय अंडर-19 टीम का सबसे दबदबा अधिक रहा है।

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप इतिहास में भारत अंडर-19 टीम ने 8 बार फाइनल खेला है, जिसमें उन्हें 5 बार विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जबकि 3 बार उपविजेता रहे हैं। यहां हम आपको उन पांच भारतीय कप्तानों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने भारत को U19 World Cup का खिताब जिताया है।

U19 World Cup का खिताब जीतने वाले भारतीय कप्तान:

1. मोहम्मद कैफ (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2000):

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2000 में भारतीय अंडर-19 टीम ने मोहम्मद कैफ की कप्तानी में खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका अंडर-19 को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया था। उस टूर्नामेंट में कैफ के अलावा भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से युवराज सिंह, वेणुगोपाल राव और अजय रात्रा जैसे खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दिए थे, जो बाद में भारत की सीनियर टीम का भी हिस्सा रहे।

2. विराट कोहली (अंडर-19 विश्व कप 2008):

Virat Kohli

वर्तमान समय में विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2008 में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। उस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 को हराकर दूसरी खिताब पर कब्जा किया था। उस टूर्नामेंट में कोहली के अलावा रविंद्र जडेजा और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ी भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे, जो अभी भी भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देते हैं।

3. उन्मुक्त चंद (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2012):

उमुक्त चंद ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2012 में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी। उस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराकर तीसरी खिताब पर कब्जा किया था। हालांकि, शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्मुक्त चंद कभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके।

घरेलू क्रिकेट में भी उन्मुक्त को नजरअंदाज किए जाने के चलते वह यूएसए चले गए हैं और फिलहाल वहाँ घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। हालांकि, उसी टीम में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा और ऑलराउंडर हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखे थे, जिन्हें बाद में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला।

4. पृथ्वी शॉ (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2018):

Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2018 का खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम; ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराकर चौथी बार चैंपियन बनी थी। इस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम से खेलने वाले पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और शिवम मावी को भारत की सीनियर टीम से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का भी मौका मिला, जबकि रियान पराग, कमलेश नागरकोटी, हिमांशु राणा, अनुकूल सुधाकर रॉय और मनजोत कालरा जैसे खिलाड़ी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं।

5. यश ढुल (आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022):

Yash Dhull

यश ढुल की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 का खिताब जीता था। उस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम; इंग्लैंड अंडर-19 को हराकर 5वीं बार चैंपियन बनी थी। इस टूर्नामेंट में भारतीय अंडर-19 टीम से खेलने वाला कोई भी खिलाड़ी अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सका है लेकिन राज बावा, राजवर्धन हैंगरकर, विकी ओत्सवाल और यश ढुल जैसे खिलाड़ियों को आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट जरूर मिला है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish Kumar Mishra
Neetish Kumar Mishra

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Latest News
Advertisement