भारतीय बच्चों के सबसे पसंदीदा 10 WWE सुपरस्टार्स

भारत में WWE की लोकप्रियता बढ़ने का कारण ये सुपरस्टार्स ही है।
भारतीय लोगों में खेलों को लेकर हमेशा से एक अलग सा लगाव रहा है और इस देश में साल दर साल प्रो रेसलिंग की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी WWE में भी ऐसे कई सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें भारत के लोग बहुत प्यार देते आए हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 10 WWE सुपरस्टार्स के बारे में, जिन्हें भारतीय बच्चे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
इन सुपरस्टार्स की लोकप्रियता भारत में सबसे ज्यादा है:
10. बैकी लिंच

बैकी लिंच का दृढ़ और कभी हार ना मानने वाला स्वरूप भारतीय बच्चों को खूब पसंद आता है। वहीं उनके द मैन किरदार को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। उनका मां बनने के बाद भी अच्छे मैच लड़ते हुए बड़ी उपलब्धियां हासिल करना उन्हें युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित करता है।
9. द न्यू डे

आमतौर पर बेबीफेस रेसलर्स को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। द न्यू डे WWE इतिहास की सबसे पसंद की जाने वाली टीमों में से एक है। उनका डांस करते हुए कॉमेडी अंदाज में एंट्री लेना और मैच के दौरान भी उनका हास्यास्पद तरीके से प्रोमो कट करना और मैच लड़ना भी उन्हें बच्चों के लिए मनोरंजन का स्रोत बना रहा होता है।
8. शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर के पास शानदार एथलेटिक स्किल्स हैं और उनकी फिटनेस फैंस को बहुत पसंद आती है। वो कई भारत का दौरा कर चुकी हैं और उनका साड़ी पहनना लोगों को काफी पसंद आया था। उनकी उपलब्धियां बच्चों को एक रेसलर के तौर पर ही नहीं बल्कि उनकी एथलेटिक स्किल्स उन्हें एक एथलीट के रूप में भी प्रेरित करती हैं।
7. एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स WWE में आने से पहले भी प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुके थे। यहां आने के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ और भारतीय फैंस को उनकी शानदार इन-रिंग स्किल्स के बारे में भी पता चला। वो ना केवल बेबीफेस बल्कि हील किरदार में भी अपनी शानदार स्किल्स से दुनिया भर में मौजूद फैंस को प्रभावित करते आए हैं।
6. जॉन सीना

जॉन सीना WWE फैंस के लिए किसी हीरो से कम नहीं हैं। उनका रिंग में कभी आसानी से हार ना मानना उन्हें भारतीय बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहा होता है। वहीं उनकी टी-शर्ट पर हमेशा प्रेरक बातों का लिखा होना भी बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दे रहा होता है।
5. रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन की उम्र 43 साल हो चुकी है और पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से लोगों के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक बने रहे हैं। वो एक महान हील रेसलर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में एक बेबीफेस के रूप में फैंस के दिलों में जगह बनाई है। उनका 43 साल की उम्र में भी किसी युवा रेसलर की तरह मूव्स लगाना उन्हें भारतीय बच्चों का हीरो साबित करता है।
4. रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने दुनिया को दिखाया है कि यहां क्रूज़रवेट रेसलर्स भी खूब सफलता हासिल करते हुए वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। उनकी फिटनेस और हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाने की काबिलियत के कारण भारतीय बच्चे उन्हें खूब प्यार देते आए हैं।
3. सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस की दृढ़ता, अकेले दम पर स्टोरीलाइंस को बिल्ड करने की काबिलियत, माइक स्किल्स और अच्छे मैच लड़ने की क्षमता उन्हें एक संपन्न प्रो रेसलिंग सुपरस्टार बनाती है। इसी कारण उन्हें केवल भारत ही नहीं दुनिया भर के फैंस बहुत पसंद करते हैं।
2. रोमन रेंस

रोमन रेंस जब द बिग डॉग हुआ करते थे, तब भी भारतीय बच्चे उन्हें बहुत पसंद करते थे और अब ट्राइबल चीफ किरदार में आने के बाद उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा बढ़ गई है। खासतौर पर उनके सुपरमैन पंच को युवा फैंस काफी पसंद करते हैं और ताकत के लिए भी वो फैंस के फेवरेट सुपरस्टार्स में से एक बने रहे हैं।
1. WWE दिग्गज द अंडरटेकर

द अंडरटेकर अब रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनका एंट्री लेने का तरीका हमेशा यादगार रहता था। उनके 30 साल तक चले करियर ने कई पीढ़ियों के रेसलर्स को प्रोत्साहित किया है। भारत या किसी अन्य देश में ही नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग से जुड़े महान रेसलर्स भी द अंडरटेकर के काम के फैन रहे हैं और उन्हें बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल