Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE इतिहास के टॉप 10 सबसे मजेदार पल

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 25, 2024 at 4:15 PM
Modified at :January 25, 2024 at 4:15 PM
Post Featured

इन पलों ने फैंस को रेसलिंग के साथ-साथ मनोरंजन का डबल डोज भी दिया है।

WWE चार दशकों से भी लंबे समय से दुनिया भर में मौजूद प्रो रेसलिंग फैंस का मनोरंजन करती आ रही है। प्रो रेसलिंग कंपनियों की सबसे पहली प्राथमिकता फैंस का मनोरंजन करने की होती है, फिर वो चाहे शानदार रेसलिंग के जरिए किया जाए या फिर कॉमेडी सैगमेंट्स के जरिए किया जाए। इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास के 10 ऐसे लम्हों के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें देख फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

ये हैं WWE के सबसे मजेदार लम्हें:

10. टाइटस ओ’नील Royal Rumble मैच में बने हंसी का पात्र

2018 में हुए Greatest Royal Rumble मैच में टाइटस ओ’नील ने 39वें नंबर पर एंट्री ली, लेकिन वो एंट्री लेने के दौरान फिसल कर रिंग के नीचे जा घुसे थे। टाइटस ने हालांकि उठने के बाद सामान्य तरीके से मैच लड़ा, लेकिन जब अन्य रेसलर्स को इस घटना पर प्रतिक्रिया देते देखा गया तो वो भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

9. डीन एंब्रोज ने सॉस की बोतल से किया हमला

6 अक्टूबर 2014 को हुए Raw इवेंट में जॉन सीना का सामना 3-ऑन-1 हैंडीकैप मैच में सैथ रॉलिंस, रैंडी ऑर्टन और केन से हुआ। उस मैच में डीन एंब्रोज स्ट्रीट फास्ट फूड ट्रॉली साथ लेकर बाहर और उन्होंने केन और रैंडी ऑर्टन के चेहरे को सॉस से लथपथ कर दिया था। इस लम्हे को देख क्राउड खुशी से झूम उठा था।

8. ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन की नकल उतारी

2006 में ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने साथ आकर DX का रियूनियन किया था और उनकी फ्यूड मैकमैहन फैमिली से चल रही थी। उस दौरान एक इवेंट में ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन और शॉन माइकल्स ने शेन मैकमैहन की नकल की थी। दोनों ने मैकमैहन परिवार का खूब मजाक बनाया और शॉन माइकल्स ने शेन की तरह डांस भी किया था।

7. डेनियल ब्रायन और केन की फनी टीम

डेनियल ब्रायन Yes मूवमेंट के खत्म होने के बाद हील टर्न लेने वाले थे, लेकिन इस बीच उनके केन के साथ कुछ दिलचस्प सैगमेंट्स देखने को मिले थे। ब्रायन और केन अपने गुस्से को काबू में रखने के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे। उनके सैगमेंट्स लगातार लोगों के लिए हंसी का पात्र बन रहे थे, जिन्हें देख आज भी फैंस की हंसी छूट जाती है।

6. एज ने सबके सामने बनाया कर्ट एंगल का मजाक

साल 2002 में एज और कर्ट एंगल की फ्यूड चल रही थी और इस बीच एक बैकस्टेज सैगमेंट में कुछ तस्वीरें दिखाईं, लेकिन उनके पीछे कुछ ऐसी बातें लिखी हुई थीं, जिनके कारण एंगल को सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ा था। असल में यहीं से ‘You Suck’ चैंट की शुरुआत हुई थी। दोनों महान रेसलर्स ने 2022 में भी इसी तरह के सैगमेंट को दोहराया था।

5. द रॉक ने ट्रिपल एच की नकल की

द रॉक को अपनी बेहतरीन माइक स्किल्स के लिए जाना जाता है और उनके प्रोमो हमेशा फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे होते थे। साल 2000 में हुए एक सैगमेंट में ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन रिंग में खड़े थे, लेकिन इस बीच द रॉक ने एंट्रेंस रैम्प पर आकर ट्रिपल एच की तरह बात की। उनका ऐसा करना बहुत हास्यास्पद लम्हा रहा, जो आज भी WWE इतिहास के सबसे फनी लम्हों में से एक बना हुआ है।

4. कर्ट एंगल ने WWE की कर्मचारी पर गिराया दूध

साल 2002 और 2003 के समय में कर्ट एंगल और ब्रॉक लैसनर दोस्त हुआ करते थे। उस दौरान एंगल एक फीमेल कर्मचारी के साथ फ़्लर्ट करते हुए दिखाई दिए। जब उन्होंने कैन में से दूध पिया, तभी लैसनर ने पीछे से उन्हें धक्का दे दिया जिससे कर्ट एंगल के मुंह का सारा दूध उस कर्मचारी के चेहरे पर जा गिरा।

3. द ग्रेट खली ने गाया हैप्पी बर्थडे सॉन्ग

अप्रैल 2012 में एक Raw इवेंट के समाप्त होने के बाद पूरा लॉकर रूम जॉन सीना को उनके 35वें जन्मदिन की बधाई देने बाहर आया था। इस बीच द ग्रेट खली ने हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गा कर समां बांध दिया था। चूंकि उनकी अंग्रेजी भाषा कुछ खास अच्छी नहीं थी, इस कारण उनका गाना गाने का तरीका हंसी का पात्र बना था।

2. आर ट्रुथ ने जॉन सीना को बताया अपने बचपन का हीरो

साल 2019 की शुरुआत में आर-ट्रुथ करीब पांच हफ्तों तक WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने रहे थे। उस साल 5 मार्च के SmackDown इवेंट में उन्होंने अपने टाइटल के लिए ओपन चैलेंज रखा। इसी सैगमेंट में उन्होंने जॉन सीना को अपना बचपन का हीरो बताया था। ये सैगमेंट इस कारण हंसी का पात्र बना क्योंकि आर-ट्रुथ उम्र में जॉन सीना से करीब 6 साल बड़े हैं।

1. सैमी जेन के कारण सबकी निकली हंसी

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि 2022 में सैमी जेन ने द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में चार चांद लगा दिए थे। 28 अक्टूबर के SmackDown इवेंट में एक समय पर जे उसो ने कहा था कि उन्हें ट्राइबल चीफ की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, तभी सैमी जेन बीच-बचाव करने आगे आए। इसी दौरान उन्होंने ‘Ucey’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण रोमन रेंस और जिमी उसो भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे, वहीं जे उसो भी मुंह ढ़क कर हंस रहे थे।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement