Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

WTC 2023-25 Points Table: इंग्लैंड के खिलाफ हार भारत को हुआ भारी नुकसान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :January 28, 2024 at 7:03 PM
Modified at :January 28, 2024 at 7:03 PM
WTC 2023-25 Points Table: इंग्लैंड के खिलाफ हार भारत को हुआ भारी नुकसान

मौजूदा WTC चक्र ​​में ये भारत की दूसरी हार है।

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के हाथों भारतीय टीम को पहले टेस्ट में करारी हार मिली। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हरा दिया। चौथी पारी में 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने इंग्लिश लेफ्ट आर्म स्पिनर्स के आगे घुटने टेक दिए। टॉम हार्टले और जैक लीच ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त दिला दी।

भारतीय बल्लेबाजों को दूसरी पारी में संघर्ष करना पड़ा और वो बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए। अधिकांश भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लिश स्पिन-गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खराब शॉट खेलकर अपना विकेट खो दिया। रविचंद्रन अश्विन और विकेटकीपर केएस भरत ने भारत को लक्ष्य के करीब ले जाने के लिए काफी कड़ी मेहनत की, लेकिन अंत में ये दोनों बल्लेबाज भी विफल साबित हुए।

ICC WTC 2023-25: पॉइंट्स टेबल

WTC 2023-25 Points Table
WTC 2023-25 Points Table

हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन से हार के बाद भारत ICC WTC 2023-25 पाइंट्स टेबल में दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गया है। मौजूदा ICC WTC 2023-25 ​​चक्र में यह भारत की दूसरी हार है। भारत को सबसे पहले सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और अब हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली। इस समय टीम इंडिया के 60 में से कुल 26 अंक हैं और 43.33 पीसीटी अंकों के साथ वह ICC WTC 2023-25 पाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है।

भारत पर बड़ी जीत के बाद इंग्लैंड के कुल अंक 21 हो गए हैं, लेकिन वह अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। इंग्लैंड ने अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं और तीन मैच जीते हैं। इंग्लैंड के 29.16 पीसीटी अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2023 के दौरान उन्हें कुछ ओवर-रेट दंड का भी सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों में 50 पीसीटी अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं न्यूजीलैंड और बांग्लादेश समान अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

बता दें आज गाबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ करीबी हार झेलने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया अभी भी अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया 10 टेस्ट मैचों में 55 पीसीटी अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। वहीं पाकिस्तान 36.66 पीसीटी अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है। जबकि वेस्टइंडीज के 33.33 पीसीटी अंक है और वह तालिका में आठवें स्थान पर है। बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.

Latest News
Advertisement