PKL 10: दबंग दिल्ली vs गुजरात जायंट्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

गुजरात जायंट्स पिछले मैच में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 76वां मुकाबला 17 जनवरी को दबंग दिल्ली और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। दबंग दिल्ली की टीम इस सीजन बेहतरीन लय में है। टीम अभी तक 12 में से सात मुकाबले जीत चुकी है और सिर्फ तीन मैचों में उन्हें हार मिली है। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है। दिल्ली की टीम लगातार पांच मैच जीतकर आ रही है और छठी जीत पर उनकी निगाहें होंगी। कप्तान नवीन कुमार इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद टीम के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ा है और वो लगातार मैच जीत रहे हैं।
गुजरात जायंट्स की अगर बात करें तो उन्होंने भी अभी तक 12 में से सात मैच जीते हैं लेकिन उन्हें पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को अपने पिछले मैच में पुनेरी पलटन के खिलाफ बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए उनके सामने कमबैक की चुनौती है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – दबंग दिल्ली vs गुजरात जायंट्स
तारीख – 17 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – जयपुर
DEL vs GUJ के बीच हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 13
दबंग दिल्ली ने जीता – 6
गुजरात जायंट्स ने जीता – 5
टाई – 2
हाईएस्ट स्कोर – 53-47
न्यूनतम स्कोर – 20-22
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.