PKL 10: दबंग दिल्ली vs यू मुम्बा के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

दोनों ही टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 80वां मैच 20 जनवरी को दबंग दिल्ली और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। दबंग दिल्ली की टीम काफी बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने अभी तक 13 में से सात मुकाबलों में जीत हासिल की है और सिर्फ चार ही मैचों में उन्हें हार मिली है। नवीन कुमार के बिना भी टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है वो काबिलेतारीफ है। हालांकि टीम को अपने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स से हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं यू मुम्बा की अगर बात करें तो अभी तक उन्होंने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से छह मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है और पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच उनका टाई रहा है। टीम के लिए चिंता की बात ये है कि पिछले चार में से एक भी मैच वो जीत नहीं पाए हैं। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – दबंग दिल्ली vs यू मुम्बा
तारीख – 20 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – हैदराबाद
DEL vs MUM के बीच हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 21
दबंग दिल्ली ने जीता – 8
यू मुम्बा ने जीता – 12
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 41-44
न्यूनतम स्कोर – 17-24
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.