Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: हरियाणा स्टीलर्स ने कैसे की जबरदस्त वापसी? जीत के बाद कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 3, 2024 at 4:30 PM
Modified at :February 3, 2024 at 4:54 PM
PKL 10: हरियाणा स्टीलर्स ने कैसे की जबरदस्त वापसी? जीत के बाद कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद हरियाणा ने शानदार वापसी करते हुए गुजरात को मात दी।

2 फरवरी को हुए PKL 10 के 101वें मैच में गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स आमने-सामने आए। पहले हाफ में गुजरात के पास 11 अंकों की बढ़त थी, लेकिन दूसरे हाफ में हरियाणा ने जबरदस्त वापसी करते हुए 34-30 से मैच जीता। इस मैच में खासतौर पर डिफेंडर्स का बोलबाला रहा। फजल अत्राचली और दीपक सिंह ने हाई-5 स्कोर किए, वहीं मोहित नांदल, राहुल सेतपाल और जयदीप दहिया भी अच्छी लय में नजर आए।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया ने बताया कि किस रणनीति के तहत उन्होंने यादगार वापसी की। वहीं गुजरात जायंट्स के कोच राममेहर सिंह ने अपनी टीम की हार के 2 बड़े कारण बताए हैं।

किस रणनीति ने करवाई हरियाणा स्टीलर्स की जबरदस्त वापसी?

हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया ने कहा, “हमारी टीम पहले हाफ में पिछड़ रही थी, इसलिए दिमाग में यही चल रहा था कि वापसी कैसे करनी है। हम शुरुआत में रेडर से बचे रहने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दूसरे हाफ में सुधार करते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा टैकल करने की कोशिश की। इसी रणनीति के तहत हम वापसी कर पाए।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

मैच के 2 टर्निंग पॉइंट – राम मेहर सिंह

गुजरात जायंट्स के कोच राम मेहर सिंह ने कहा, “पहले हाफ में हमारे रेडर और डिफेंडर्स ने भी शानदार खेल दिखाया। हाफ टाइम के बाद हमने Do-or-Die रेड पर खेलने और आक्रामक तरीके से डिफेंस करने की रणनीति अपनाई थी। 11 पॉइंट्स की लीड कम नहीं होती, इसलिए हम जानते थे कि उनके रेडर अंक लेने की ज्यादा कोशिश करेंगे। मगर उन्होंने एडवांस टैकल करना शुरू कर दिया था, जिससे हमारे रेडर बोनस भी नहीं ला पा रहे थे। मैं मानता हूं कि दीपक का एडवांस टैकल और मोहम्मद नबीबक्श का टच मैच के 2 बड़े टर्निंग पॉइंट रहे।”

सब टीम अच्छे खिलाड़ी को बाहर रखने की कोशिश करती हैं – फजल अत्राचली

गुजरात जायंट्स के कप्तान फजल अत्राचली ने कहा, “मैं उदाहरण देकर कहूं तो हरियाणा का राइट कवर अच्छा खेला और जब वो आउट होते हैं तो मैं कोशिश करूंगा कि वो ज्यादा समय तक बाहर रहें, जिससे हमारे रेडर को फायदा मिले। उनका प्लान भी शायद यही था कि मुझे ज्यादा समय के लिए बाहर रखें और ये कोई नई बात नहीं है क्योंकि सब टीम ऐसा ही करने की कोशिश करती हैं।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.