PKL 10: हम ऐसी जीत से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं, जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार ने दिया बड़ा बयान

पवन सहरावत की टीम ने एक बार फिर अपने खराब प्रदर्शन से हर किसी को निराश किया।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में 12 जनवरी को हुए जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तेलुगू टाइटंस मैच में पहले और दूसरे हाफ में अलग-अलग टीमों का दबदबा देखने को मिला। पहले हाफ में जयपुर ने अच्छा किया, वहीं टाइटंस ने दूसरे हाफ में जबरदस्त वापसी की लेकिन अंत में 38-35 से मुकाबला हार बैठे। इस मैच में पवन सहरावत और अर्जुन देशवाल ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए, वहीं संदीप ढुल का डिफेंस में हाई-5 भी तेलुगू टाइटंस को हार से नहीं बचा पाया।
मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक तरफ पवन सहरावत ने एक बार फिर डिफेंस में बेहतर करने की उम्मीद जताई है। दूसरी ओर जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार खासतौर पर दूसरे हाफ के प्रदर्शन से जरा भी खुश नजर नहीं आए।
हमें डिफेंस में बेहतर करना ही होगा – पवन सहरावत
तेलुगू टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत ने कहा, “डिफेंस को हर हालत में बेहतर करना होगा क्योंकि पहले हाफ में हम केवल एक टैकल पॉइंट अर्जित कर पाए थे। मैंने कोच से भी डिफेंस को बेहतर बनाने को लेकर बात की है। मुझे सुपर टैकल की स्थिति में बेहतर करना होगा क्योंकि लगभग हर एक मैच में मेरा सुपर टैकल हो रहा है।”
हम बिल्कुल भी खुश नहीं हैं – सुनील कुमार
जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार ने कहा, “हम दूसरे हाफ में किए गए प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। पहले हाफ में 19 पॉइंट की लीड होना और केवल 3 पॉइंट्स से मैच जीतना अच्छी बात नहीं है।”
पूरा इंटरव्यू यहां देखें:
दूसरे हाफ में हुए खराब प्रदर्शन में मेरी भी कुछ गलतियां शामिल रहीं – अर्जुन देशवाल
अर्जुन देशवाल ने कहा, “मैं अपने प्रदर्शन से तब संतुष्ट हो जाऊंगा जब टीम फाइनल खेलते हुए ट्रॉफी जीतेगी। मैं अपना बेस्ट दे पा रहा हूं लेकिन खासतौर पर दूसरे हाफ में टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं क्योंकि बहुत बड़ी लीड लेने के बाद भी इस तरह की जीत संतोषजनक नहीं है। इसमें शायद मुझसे भी काफी गलतियां हुई थीं।”
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.