Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: करीबी जीत के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान ने युवा रेडर अर्जुन देशवाल को दिया जीत का श्रेय

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 14, 2024 at 5:27 PM
Modified at :January 14, 2024 at 5:28 PM
PKL 10: करीबी जीत के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान ने युवा रेडर अर्जुन देशवाल को दिया जीत का श्रेय

जयपुर एक बार फिर पुनेरी पलटन पर भारी पड़ा।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) का 69वां मुकाबला अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर विराजमान पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला गया। उम्मीद अनुसार मुकाबला कांटेदार रहा, जिसमें पैंथर्स ने 36-34 से बड़ी जीत दर्ज की है। पहले हाफ में पुनेरी पलटन के पास 9 अंकों की अच्छी बढ़त थी, लेकिन दूसरे हाफ में जयपुर ने शानदार वापसी करते हुए मैच जीता। गत चैंपियन टीम की इस जीत में खासतौर पर अर्जुन देशवाल और सुनील कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार ने बोनस ना रोक पाने को हार का कारण बताया, वहीं सुनील कुमार ने अपनी टीम की जीत का श्रेय अर्जुन देशवाल को दिया है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

जयपुर के रेडर्स द्वारा लिए गए बोनस हमारी हार का कारण बने – असलम इनामदार

पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार ने कहा, “दूसरे हाफ में हमारे डिफेंस से गलतियां हुई। उनके रेडर बार-बार बोनस ले रहे थे, लेकिन हम उन्हें नजरंदाज करने का प्रयास कर रहे थे। मैच करीबी हो गया था और हम बढ़त बनाने के करीब भी आ गए थे, लेकिन मेरे अनुसार उनके द्वारा हासिल किए गए बोनस ही हमारी हार का कारण बने हैं।”

जीत में अर्जुन देशवाल का बड़ा योगदान रहा – सुनील कुमार

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार ने कहा, “पहले हाफ में जब हम 4 डिफेंडर्स बाकी थे तब मैं पंकज मोहिते को 2 पॉइंट दे बैठा, जिसके बाद उन्होंने अच्छी बढ़त बना ली थी। मगर हाफ टाइम के बाद हमने वापसी की, जिसमें अर्जुन देशवाल के बेहतरीन रेड पॉइंट्स का बड़ा योगदान रहा और डिफेंस के भी अच्छा करने से जीत पाए।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

दूसरे हाफ में रेडर्स को अच्छा करने की सख्त जरूरत थी

सुनील कुमार ने कहा, “हाफ टाइम में हम स्कोरकार्ड में 9 अंकों से पिछड़ रहे थे। हमारा प्लान यह था कि रेडर्स को जिम्मेदारी संभालनी है। उनका डिफेंस काफी अच्छा है, जिसमें शादलू, अबिनेश और गौरव खत्री भी हैं। मोहित और असलम भी अच्छे टैकल करते हैं, लेकिन हमारे पास अर्जुन देशवाल और भवानी राजपूत के रूप में बेहतरीन रेडर हैं। हमारे रेडर्स अच्छा करते तभी हम लीड को कवर कर पाते और उनके अच्छा करने से ही जीत दर्ज कर पाए।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.