PKL 10: यू मुम्बा vs गुजरात जायंट्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

‘सुल्तान’ फजल अत्राचली अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैट पर उतरेंगे।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 90वां मैच शुक्रवार, 26 जनवरी को गुजरात जायंट्स और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। यू मुम्बा ने अभी तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से छह मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है और छह ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है। टीम के लिए चिंता की बात ये है कि पिछले छह में से एक भी मैच वो जीत नहीं पाए हैं। टीम या तो टाई खेल रही है या फिर हार रही है। ऐसे में उनके सामने कमबैक की चुनौती है।
वहीं गुजरात की अगर बात करें तो उन्होंने अभी तक 14 में से आठ मुकाबले जीते हैं और छह मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। प्वॉइंट्स टेबल में टीम यू-मुम्बा से बेहतर पोजिशन में है और प्लेऑफ के दौड़ में बने हुए हैं। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – यू मुम्बा vs गुजरात जायंट्स
तारीख – 26 Jan 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे
स्थान – पटना
MUM vs GUJ के बीच हेड टू हेड आंकड़े
मैच -13
यू मुम्बा ने जीता – 4
गुजरात जायंट्स ने जीता – 8
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 37-45
न्यूनतम स्कोर – 21-20
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.