PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 53 तक

गुजरात को मात देकर दबंग दिल्ली पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर आ गई है।
2 जनवरी को PKL 10 का एक ही मैच हुआ, जिसमें दबंग दिल्ली के सामने थी गुजरात जायंट्स। मैच में पहले हाफ में गुजरात जायंट्स के पास 2 पॉइंट्स की लीड थी, लेकिन दिल्ली के खिलाड़ियों ने आखिरी दस मिनट के अंदर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया था। अंत में दिल्ली ने 35-28 के स्कोर से जीत दर्ज की है।
गुजरात को डिफेंस में कई गलतियां भारी पड़ीं, वहीं दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने सुपर-10 स्कोर किया और डिफेंडर्स ने भी उनका अच्छा साथ दिया। आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं कि 2 जनवरी को हुए मैच के बाद PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड के रेस की स्थिति क्या है।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

गुजरात जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद अब दबंग दिल्ली के 9 मैचों में 5 जीत के बाद 30 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर गुजरात 34 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
आज के मैच के बाद ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मनिंदर सिंह 89 रेड पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं, वहीं दूसरा स्थान सुरेंदर गिल के पास है, जिनके 86 पॉइंट्स हैं। तीसरे नंबर पर परदीप नरवाल हैं, जिनके 81 पॉइंट्स हैं। इस बीच आशु मलिक ने टॉप-10 में एंट्री ले ली है, जिनके नाम 76 रेड पॉइंट हैं।
1. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 89 पॉइंट्स
2. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा) – 86 पॉइंट्स
3. परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) – 81 पॉइंट्स
4. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 79 पॉइंट्स
5. भरत हूडा (बेंगलुरु बुल्स) – 79 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस में भी टॉप-5 की लड़ाई में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साहिल गुलिया 33 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं और उनसे 2 पॉइंट पीछे शुभम शिंदे दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। फजल अत्राचली की टॉप-10 में वापसी हो गई है, जिनके अब 28 टैकल पॉइंट्स हो गए हैं।
1. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 33 पॉइंट्स
2. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 31 पॉइंट्स
3. सुमित (यूपी योद्धा) – 31 पॉइंट्स
4. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 30 पॉइंट्स
5. मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) – 29 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.