PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 61 तक

46 अंकों के साथ पुनेरी पलटन का अभी भी पॉइंट्स टेबल में बोलबाला है।
7 जनवरी को PKL 10 के 2 मैच हुए, जिनमें पहली भिड़ंत पुनेरी पलटन और तमिल थलाइवाज़ के बीच हुई। इस मुकाबले में रेडर्स तो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन डिफेंडर्स का काफी बोलबाला रहा। अंत में पुणे ने 29-26 के अंतर से जीत दर्ज की है। दूसरी ओर हरियाणा स्टीलर्स ने आखिरी 5 मिनट के अंदर शानदार प्रदर्शन करते हुए 41-35 से हराया है।
इन मैचों में मोहम्मदरेजा शादलू, मोहित नंदल और सागर राठी ने डिफेंस में हाई-5 स्कोर किया। वहीं मनिंदर सिंह आज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन श्रीकांत जाधव ने सुपर-10 स्कोर किया मगर टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाए। आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं कि 7 जनवरी को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड के रेस की स्थिति क्या है।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

तमिल थलाइवाज़ के खिलाफ जीत दर्ज कर पुनेरी पलटन ने अंक तालिका में पहले स्थान को कायम रखा है, जिनके अब 46 पॉइंट हो गए हैं और 11वें नंबर पर मौजूद थलाइवाज़ के 14 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर बंगाल वॉरियर्स को हराकर हरियाणा स्टीलर्स ने अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया है और बंगाल इस सूची में 23 अंकों के साथ नौवें स्थान पर बनी हुई है। पॉइंट्स टेबल में गुजरात जायंट्स दूसरे, जयपुर पिंक पैंथर्स तीसरे, दबंग दिल्ली चौथे और यू मुम्बा पांचवें स्थान पर मौजूद है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप-5 पर चल रहे रेडर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन दूसरे स्थान पर मौजूद मनिंदर सिंह पहले स्थान पर चल रहे अर्जुन देशवाल के करीब आ गए हैं जिनके अभी 107 रेड पॉइंट्स हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर सचिन तंवर हैं, जिनके नाम अभी 89 रेड पॉइंट्स हैं।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 107 पॉइंट्स
2. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 97 पॉइंट्स
3. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 89 पॉइंट्स
4. परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) – 87 पॉइंट्स
5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 86 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस में पहले स्थान की लड़ाई दिलचस्प बन गई है। तमिल थलाइवाज़ के खिलाफ हाई-5 स्कोर करने के बाद पुनेरी पलटन के मोहम्मदरेजा शादलू टॉप पर पहुंच गए हैं, जिनके 39 टैकल पॉइंट्स हो गए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर यूपी योद्धा के सुमित हैं जिनके अभी 37 पॉइंट्स हैं।
1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 39 पॉइंट्स
2. सुमित (यूपी योद्धा) – 37 पॉइंट्स
3. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 34 पॉइंट्स
4. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 33 पॉइंट्स
5. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 33 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.