PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 77 तक

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीत के साथ अपने होम लेग का अंत किया।
17 जनवरी को PKL 10 में 2 मैच हुए, जिनमें पहली भिड़ंत दबंग दिल्ली और गुजरात जायंट्स की हुई। इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली के जीत के सिलसिले को खत्म करते हुए उन्हें 31-26 से हराया है। वहीं दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 37-27 से हराने में सफलता पाई है।
इन मैचों में आशु मलिक ने रेडिंग में सुपर-10 किया, वहीं डिफेंडर्स का काफी बोलबाला रहा। अंकुश राठी, सोमबीर, दीपक सिंह और सुनील कुमार समेत अन्य कई डिफेंडर्स ने कई बेहतरीन टैकल किए। आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं कि 17 जनवरी को हुए दोनों मैचों के बाद PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड के रेस की स्थिति क्या है।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

गुजरात जायंट्स की दबंग दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद इन दोनों टीमों के 44 अंक हो गए हैं और वो पॉइंट्स टेबल में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हराकर अंक तालिका में पहले स्थान को बरकरार रखा है, जिनके अब 58 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं हरियाणा 39 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। इस सूची में 52 पॉइंट्स के साथ पुनेरी पलटन दूसरे स्थान पर विराजमान है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
अर्जुन देशवाल अब भी टॉप पर बने हुए हैं, जिनके नाम अभी 157 रेड पॉइंट्स हैं। आशु मलिक दोबारा दूसरे नंबर पर आ गए हैं और उनके 126 पॉइंट्स हैं। इस सूची में 120 पॉइंट्स के साथ मनिंदर सिंह तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं सचिन तंवर और पवन सहरावत क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर विराजमान हैं।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 157 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 126 पॉइंट्स
3. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 120 पॉइंट्स
4. सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) – 108 पॉइंट्स
5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 107 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस के टॉप-5 में कुछ खास बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन अंकुश राठी ने 45 टैकल पॉइंट्स के साथ टॉप-5 में एंट्री ले ली है। इस सूची में पहले स्थान पर शुभम शिंदे, दूसरे स्थान पर साहिल गुलिया हैं जिनके नाम क्रमशः 47 और 46 पॉइंट्स हैं।
1. शुभम शिंदे (बंगाल वॉरियर्स) – 47 पॉइंट्स
2. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 46 पॉइंट्स
3. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 45 पॉइंट्स
4. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 45 पॉइंट्स
5. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 45 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी