PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 88 तक

तमिल के कप्तान सागर राठी ने पहली बार इस सीजन ऑरेंज बैंड बार कब्जा जमाया है।
24 जनवरी को हुए PKL 10 के 87वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स और दबंग दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरी क्षणों में जीत की स्थिति में आने के बावजूद हरियाणा 35-32 से मैच हार बैठे। वहीं 88वें मैच में तमिल थलाइवाज़ ने तेलुगू टाइटंस को एकतरफा अंदाज में 54-29 से हराया है।
इन मैचों में सिद्धार्थ देसाई, आशु मलिक, पवन सहरावत और अजिंक्य पवार ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किया। वहीं सागर राठी, हिमांशु और हामिद नादेर ने डिफेंस में हाई-5 स्कोर किया।
आज के मैचों के बाद जानिए PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 की अंक तालिका:

आज का मैच जीतने के बाद दबंग दिल्ली के 54 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम अब भी तीसरे स्थान पर मौजूद है, वहीं हरियाणा स्टीलर्स 45 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर तेलुगु टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ अब भी 12वें स्थान पर बने हुए हैं और तमिल थलाइवाज भी अभी दसवें नंबर पर विराजमान हैं लेकिन उनके पॉइंट्स बढ़ कर 35 हो गए हैं।
इस सूची में 63 पॉइंट्स के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स पहले, 60 पॉइंट्स के साथ पुनेरी पलटन दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं दबंग दिल्ली तीसरे और गुजरात जायंट्स पांचवें स्थान पर खिसक गई है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
आज के मैचों के बाद ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पवन सहरावत अब भी तीसरे नंबर पर बने हुए हैं लेकिन उनके पॉइंट्स बढ़ कर 142 हो गए हैं। इस सूची में 172 रेड पॉइंट्स के साथ अर्जुन देशवाल पहले और 157 पॉइंट्स के साथ आशु मलिक दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 172 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 157 पॉइंट्स
3. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 142 पॉइंट्स
4. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 129 पॉइंट्स
5. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 128 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप-5 की टक्कर दिलचस्प बनी हुई है। टॉप-5 में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले, वहीं राहुल सेतपाल ने टॉप-5 डिफेंडर्स में एंट्री ले ली है। सागर राठी 58 टैकल पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं और मोहम्मदरेजा शादलू दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं जिनके अभी 57 पॉइंट्स हैं।
1. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 58 पॉइंट्स
2. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 57 पॉइंट्स
3. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज़) – 51 पॉइंट्स
4. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 51 पॉइंट्स
5. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 49 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले पांच खिलाड़ी
- IPL 2026 Auction: फ्री में कब, कहां और कैसे देंखे?
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टी20 मैच
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारत को करने होंगे ये तीन बड़े बदलाव