PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 96 तक

होम लेग में शानदार प्रदर्शन करके पटना पाइरेट्स ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
29 जनवरी को हुए PKL 10 के 95वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स और बंगाल वॉरियर्स की भिड़ंत हुई, जिसमें हरियाणा ने 41-36 से जीत दर्ज की है। वहीं 96वें मैच में पटना पाइरेट्स ने गुजरात जायंट्स को एकतरफा अंदाज में 32-20 से हराया है।
इन मैचों में सिद्धार्थ देसाई, शिवम पटारे और मनिंदर सिंह ने रेडिंग में सुपर-10 स्कोर किए। वहीं आज पटना पाइरेट्स के कृष्णा ढुल और अंकित बहुत शानदार लय में नजर आए। आज के मैचों के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

आज का मैच जीतने के बाद हरियाणा स्टीलर्स के अब 50 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं बंगाल वॉरियर्स 39 पॉइंट्स के साथ दसवें नंबर पर विराजमान है। पटना पाइरेट्स जीत दर्ज करने के बाद चौथे स्थान पर आ गई है जिनके 50 पॉइंट्स हैं। गुजरात जायंट्स छठे स्थान पर खिसक गई है जिसके अब 49 पॉइंट्स हैं।
इस सूची में 66 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स पहले स्थान पर मौजूद है। वहीं 63 पॉइंट्स के साथ पुनेरी पलटन दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद दबंग दिल्ली के 59 पॉइंट्स हैं।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
आज के मैचों के बाद ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन मनिंदर सिंह चौथे स्थान पर आ गए हैं जिनके अब 146 रेड पॉइंट्स हैं। इस सूची में 178 पॉइंट्स के साथ अर्जुन देशवाल पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद आशु मलिक के 168 रेड पॉइंट्स हैं।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 178 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 168 पॉइंट्स
3. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 151 पॉइंट्स
4. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 146 पॉइंट्स
5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 142 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
वहीं आज के मैचों के बाद ऑरेंज बैंड की टॉप-5 की रेस में भी कुछ खास बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन कृष्णा ढुल ने टॉप-5 में वापसी कर ली है, जिनके अब 53 टैकल पॉइंट्स हो गए हैं। इस सूची में 62 टैकल पॉइंट्स के साथ सागर राठी पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद मोहम्मदरेजा शादलू के 60 पॉइंट्स हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद अंकुश राठी के 57 पॉइंट्स हैं।
1. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 62 पॉइंट्स
2. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 60 पॉइंट्स
3. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 57 पॉइंट्स
4. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) – 55 पॉइंट्स
5. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 53 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- PKL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
- PKL 12 के शुरुआत की तारीख आई सामने, इस महीने सज सकता है कबड्डी का महफिल
- साधारण खिलाड़ी से कबड्डी का बेताज बादशाह बनने तक; जानिए परदीप नरवाल की कहानी
- PKL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
- PKL 12 के शुरुआत की तारीख आई सामने, इस महीने सज सकता है कबड्डी का महफिल
- साधारण खिलाड़ी से कबड्डी का बेताज बादशाह बनने तक; जानिए परदीप नरवाल की कहानी