PKL 10 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 97 तक

पुनेरी पलटन ने तेलुगु टाइटंस को रौंद कर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है।
30 जनवरी को हुए PKL 10 के 97वें मैच में पुनेरी पलटन और तेलुगु टाइटंस की भिड़ंत हुई, जिसमें पुणे के खिलाड़ियों ने शुरू से लेकर अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा और 60-29 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इस मैच में खासतौर पर पुनेरी पलटन के खिलाड़ियों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन तेलुगु टाइटंस का एक भी खिलाड़ी टीम को लीड नहीं कर पाया।
आज के मैच के बाद आइए जानते हैं PKL 10 की अंक तालिका, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 10 पॉइंट्स टेबल:

आज का मैच जीतने के बाद पुनेरी पलटन एक बार फिर अंक तालिका में टॉप पर आ गई है, जिसके अब 68 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं तेलुगु टाइटंस अब भी आखिरी स्थान पर मौजूद हैं, जिनके 16 पॉइंट्स हैं। इस सूची में 66 पॉइंट्स के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
तीसरे स्थान पर दबंग दिल्ली मौजूद है, जिसके अभी 59 पॉइंट्स हैं। वहीं चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः पटना पाइरेट्स और हरियाणा स्टीलर्स मौजूद हैं।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
आज के मैच के बाद ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन पवन सहरावत के रेड पॉइंट्स बढ़ कर 146 हो गए हैं और वो पांचवें स्थान पर विराजमान हैं। इस सूची में 178 पॉइंट्स के साथ अर्जुन देशवाल पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद आशु मलिक के 168 पॉइंट्स हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद गुमान सिंह के 151 पॉइंट्स हैं।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 178 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 168 पॉइंट्स
3. गुमान सिंह (यू मुम्बा) – 151 पॉइंट्स
4. मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) – 146 पॉइंट्स
5. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 146 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ऑरेंज बैंड की रेस के टॉप-5 में मोहम्मदरेजा शादलू एक बार फिर टॉप पर आ गए हैं, जिनके नाम 65 टैकल पॉइंट्स हैं। वहीं सागर राठी दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं जिनके अभी 62 पॉइंट्स हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद अंकुश राठी के नाम 57 पॉइंट्स हैं।
1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन) – 65 पॉइंट्स
2. सागर राठी (तमिल थलाइवाज) – 62 पॉइंट्स
3. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 57 पॉइंट्स
4. साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) – 55 पॉइंट्स
5. कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) – 53 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.