AFC Asian Cup 2023 भारत में कब, कहां और कैसे देखें?
ग्रुप बी में भारत के सामने खड़ी है तीन बड़ी चुनौती।
एएफसी एशियन कप (AFC Asian Cup 2023), एशिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक है। इस कप का ये 18वां संस्करण होने वाला है, जो कतर में खेला जाएगा। बता दें टूर्नामेंट में 24 टीमें शामिल हैं, जिन्हें चार-चार के छह समूहों में बांटा गया है।
पहली बार, भारत ने लगातार दो बार एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया है। हालांकि, भारतीय टीम को काफी मजबूत ग्रुप में शामिल किया है, ऐसे में उनके लिए ये सफर आसान नहीं होगा। लेकिन इगोर स्टिमैक की टीम अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने के लिए पूरे जी-जान से खेलती हुई नजर आएगी। साल 2023 ब्लू टाइगर्स के लिए काफी अच्छा रहा, इस टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है। अब ऐसा ही कुछ प्रदर्शन एएफसी एशियन कप 2023 में भी भारतीय टीम करना चाहेगी।
ग्रुप बी की टीमें
ऑस्ट्रेलिया
उज़्बेकिस्तान
सीरिया
भारत
2023 एशियन कप में भारत का शेड्यूल
तारीख | फिक्सचर | समय |
13 जनवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत | शाम 5 बजे |
18 जनवरी | भारत बनाम उज्बेकिस्तान | शाम 8 बजे |
23 जनवरी | सीरिया बनाम भारत | शाम 5 बजे |
भारत में AFC Asian Cup 2023 लाइव कहां और कैसे देखें ?
एएफसी चैंपियंस लीग 2023-24 का ऑफिशियल ब्राडकास्टिंग पार्टनर इस बार फैनकोड है। इसके अलावा अगर आप टीवी पर मुकाबलों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Latest News
- IPL 2024: पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रन और विकेट SRH vs RR मैच तक
- IPL 2024: MI vs KKR के मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर
- हार्दिक पांड्या का T20 World Cup 2024 के स्क्वॉड में होना हमारे लिए जरुरी, कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
- पांच भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा बार खेला है T20 World Cup
- T20 World Cup 2024 में हिस्सा ले रहे सभी देशों के स्क्वॉड
Editor Picks