WWE Royal Rumble 2024 भारत में कब, कहां और कैसे देखें?

भारतीय फैंस इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) पे-पर-व्यू लगातार 37वें साल धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस इवेंट का प्रसारण 27 जनवरी (भारत में 28 जनवरी) को अमेरिकी शहर सेंट पीटर्सबर्ग शहर में स्थित ट्रॉपिकाना फील्ड एरीना से लाइव किया जाएगा। WWE Royal Rumble 2024 के लिए अभी तक कुल चार मैचों का ऐलान किया गया है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैचों के अलावा रोमन रेंस और लोगन पॉल अपने-अपने टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। इन मैचों के लिए अभी तक कोडी रोड्स, सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर, बेली और बैकी लिंच जैसे बड़े नामों का ऐलान किया जा चुका है।
एक तरफ रोमन रेंस का अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल फैटल-4-वे मैच में रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स और एलए नाइट के खिलाफ दांव पर लगा होगा। वहीं मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल के सामने केविन ओवेंस के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने की चुनौती होगी।
WWE Royal Rumble 2024 फुल मैच कार्ड:
30-मैन Royal Rumble मैच
30-विमेंस Royal Rumble मैच
रोमन रेंस vs रैंडी ऑर्टन vs एजे स्टाइल्स vs एलए नाइट (अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच)
लोगन पॉल vs केविन ओवेंस (WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच)
WWE Royal Rumble 2024 को लाइव कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है?
WWE Royal Rumble 2024 का आयोजन 27 जनवरी 2024 को अमेरिकी शहर सेंट पीटर्सबर्ग के ट्रॉपिकाना फील्ड एरीना में होगा। अमेरिकी समयानुसार इस इवेंट का प्रसारण रात 8 बजे से शुरू होगा।
भारत में WWE Royal Rumble 2024 को कहां और कैसे देखें?
भारत में WWE Royal Rumble 2024 का प्रसारण रविवार, 28 जनवरी 2024 को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा। शो को टीवी पर देखने वाले फैंस Sony Sports Ten 1 और Sony Sports Ten 1 HD पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं मोबाइल या टैबलेट पर इवेंट को Sony Liv एप पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा आप WWE नेटवर्क को सबस्क्राइब करते हुए भी Royal Rumble 2024 को लाइव देख सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- PKL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
- PKL 12 के शुरुआत की तारीख आई सामने, इस महीने सज सकता है कबड्डी का महफिल
- साधारण खिलाड़ी से कबड्डी का बेताज बादशाह बनने तक; जानिए परदीप नरवाल की कहानी
- PKL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
- PKL 12 के शुरुआत की तारीख आई सामने, इस महीने सज सकता है कबड्डी का महफिल
- साधारण खिलाड़ी से कबड्डी का बेताज बादशाह बनने तक; जानिए परदीप नरवाल की कहानी