Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE इतिहास के 10 सबसे बढ़िया मास्क पहनने वाले रेसलर्स

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 20, 2024 at 5:47 PM
Modified at :January 20, 2024 at 5:47 PM
WWE इतिहास के 10 सबसे बढ़िया मास्क पहनने वाले रेसलर्स

फैंस इन रेसलर्स को बहुत पसंद करते हैं और इनके प्रदर्शन को बहुत सराहा भी जाता है।

WWE के अलावा भी दुनिया में कई बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनियां सक्रिय हैं, जिनमें रेसलर्स को अलग-अलग और अनोखे किरदारों में काम करते देखा जाता है। किसी की मसल्स बहुत तगड़ी होती हैं, कोई सूट पहन कर एंट्री लेता है तो कोई मास्क पहन कर मैच लड़ता है। आमतौर पर मास्क पहन कर फाइट करने वाले रेसलर्स को लूचा सुपरस्टार्स की संज्ञा दी जाती है। इस आर्टिकल में हम मास्क पहन कर फाइट करने वाले 10 सबसे बेस्ट WWE सुपरस्टार्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

इन नाकाबपोश रेसलर्स की लोकप्रियता WWE में सबसे ज्यादा है:

10. मिस्टर अमेरिका

ऐसा कहा जाता है कि विंस मैकमैहन साल 2003 में ‘Hulkamania’ मूवमेंट को पूरी तरह समाप्त करना चाहते थे, इसलिए उसी साल WrestleMania 19 के बाद हल्क होगन ने कुछ समय तक मिस्टर अमेरिका नाम के साथ काम किया। वो इस किरदार में एक मास्क पहन कर आते थे। उनका ये किरदार हालांकि ज्यादा समय तक नहीं चल पाया, लेकिन स्टोरीलाइंस के आधार पर उन्हें काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थीं।

9. अल्टीमो ड्रैगन

सबसे महान जापानी रेसलर्स में से एक योशिहीरो असाई ने WWE में 2003 में एंट्री ली, जहां उन्हें अल्टीमो ड्रैगन के नाम से जाना जाता था। उन्हें शुरुआत में रे मिस्टीरियो के खिलाफ दिलचस्प स्टोरीलाइन मिली, लेकिन वो कुछ समय बाद ही लय खोने लगे थे। खराब बुकिंग के कारण WWE उनकी प्रतिभा का भरपूर फायदा उठाने में नाकाम रही थी।

8. द पैट्रियट

साल 1997-1998 के समय में ब्रेट हार्ट ने एंटी-अमेरिकन मूवमेंट चलाई हुई थी। उस समय अमेरिका के बचाव में द पैट्रियट नाम के रेसलर ने एंट्री लेकर सबका दिल जीता था। वो दुर्भाग्यवश हाई-प्रोफाइल मैचों में अच्छा नहीं कर पाए और लगातार चोट का शिकार बनने के कारण भी उनके पुश को ड्रॉप कर दिया गया था।

7. लॉस कॉन्क्विस्टाडोरेस

लॉस कॉक्विस्टाडोरेस 2 तगड़े रेसलर्स की टीम रही, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं 2000-2001 में एज और क्रिश्चियन ने इसी टीम के नाम के साथ परफॉर्म किया था। इसके अलावा हार्डी बॉयज़ को भी कुछ मौकों पर लॉस कॉक्विस्टाडोरेस के कॉस्ट्यूम में देखा गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही इस टीम को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया।

6. द ब्लू ब्लेज़र

साल 1998 में WWE ने ओवेन हार्ट को ब्रेट हार्ट के भाई के रूप में दिखाने के बजाय एक मास्क वाला किरदार दिया था, जिसे द ब्लू ब्लेज़र नाम दिया गया। उन्होंने जैफ जैरेट के साथ टीम बनाकर भी काम किया। दुर्भाग्यवश एक बार एंट्रेंस के दौरान किए गए खतरनाक स्टंट के बाद उनके इस किरदार को खत्म कर दिया गया था।

5. वेडर

वेडर ने कई कंपनियों में काम करते हुए खूब नाम कमाया था, लेकिन वो WWE में अपनी सफलता को दोहरा नहीं पाए। वो कुछ दिलचस्प स्टोरीलाइंस का हिस्सा रहे और शॉन माइकल्स के साथ SummerSlam 1996 को मेन इवेंट भी किया था।

4. द हरिकेन

ग्रेगरी हेल्म्स से लेकर द हरिकेन बनने का सफर उनके लिए शानदार रहा था। उनका किसी सुपरहीरो की तरह एंट्री लेना, उनकी हॉली मॉली के साथ टीम भी खूब चर्चा का विषय बनी रही थी। वहीं रोज़ी के साथ द हरिकेन की टैग टीम चैंपियनशिप जीत उनके करियर के कई यादगार लम्हों में शामिल रही।

3. मैनकाइंड

मिक फोली ने WWE में काम करते हुए कई दिलचस्प किरदार निभाए, जिनमें से मैनकाइंड भी एक रहा। द अंडरटेकर के साथ उनकी ऐतिहासिक फ्यूड और 1998 में हुए उनके यादगार Hell in a Cell मैच को आने वाले कई दशकों तक याद रखा जाएगा। मैनकाइंड के किरदार में उन्होंने कई हार्डकोर रेसलिंग मैच लड़कर दुनिया भर के फैंस का दिल जीता था।

2. केन

Kane

केन ने WWE में अपना डेब्यू आइसैक यंकेम नाम के साथ किया था और वो उस समय बिना मास्क के एंट्री लिया करते थे। 1990 के आखिरी सालों में उन्होंने मास्क वाले किरदार में काम करना शुरू किया, जिसे द बिग रेड मशीन के नाम से जाना गया। उनका डार्क कैरेक्टर उन्हें कंपनी के सबसे डरावने रेसलर्स में से एक बना रहा होता था और अपने शानदार करियर में उन्होंने कई बड़े टाइटल्स भी जीते।

1. WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो

Rey Mysterio WWE

WWE में कई लूचा रेसलर्स काम कर चुके हैं, लेकिन रे मिस्टीरियो ने ऐसी विरासत कायम कर ली है जिससे रेसलिंग में अगली पीढ़ी के युवा उन्हें अपने लिए प्रेरणा का स्रोत मानने लगे हैं। वो कई बार वर्ल्ड चैंपियन बने, Royal Rumble मैच जीतने के अलावा भी कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्हें WWE इतिहास में सबसे सफल लूचा रेसलर कहना भी गलत नहीं होगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement