Royal Rumble 2024 के लिए इन WWE सुपरस्टार्स के नाम का हुआ ऐलान

फैंस बेसब्री से इस इवेंट का इंतजार कर रहे हैं।
रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) WWE का आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट है, ये इवेंट ही रेसलमेनिया 40 की नींव रखेगा। बता दें ये रॉयल रंबल का 37वां संस्करण है, जो 27 जनवरी, 2024 को ट्रॉपिकाना फील्ड, सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में आयोजित होने वाला है। इस इवेंट की लोकप्रियता काफी ज्यादा है, क्योंकि फैंस को इस इवेंट में कई सरप्राइज और रोमांच देखने को मिलते है। रेसलमेनिया, समरस्लैम, सर्वाइवर सीरीज और एलिमिनेशन चैंबर के साथ-साथ रॉयल रंबल कंपनी के पांच बड़े इवेंट्स में से एक है।
2018 तक, WWE रॉयल रंबल मैच केवल मेंस डिविजन के लिए आयोजित किया जाता था। लेकिन जैसे-जैसे विमेंस रोस्टर विकसित हुआ और विमेंस रेसलर्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता, ठीक उसके बाद ही WWE ने साल 2018 में पहली बार विमेंस रॉयल रंबल मैच का आयोजन किया। तब से हर वर्ष मेंस के साथ-साथ विमेंस रंबल का भी हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है।
बता दें रॉयल रंबल पे-पर-व्यू जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे WWE सुपरस्टार्स ने रंबल मैचों में अपनी भागीदारी की घोषणा कर दी है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जिनके नाम का ऐलान Royal Rumble 2024 के लिए हो गया है।
Royal Rumble 2024 के लिए कंफर्म सुपरस्टार्स:
मेंस रॉयल रंबल मैच 2024
कोडी रोड्स
सीएम पंक
शिंस्के नाकामुरा
बॉबी लैश्ली
ड्रू मैकइंटायर
गुंथर
चैड गेबल
ओटिस
अकीरा टोजावा
जे उसो
विमेंस रॉयल रंबल मैच 2024
बेली
निया जैक्स
बैकी लिंच
बियांका बेलैर
मैक्सिन डुप्री
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल