WWE Royal Rumble 2024: कब, कहां और कैसे देखें

WWE फैंस इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) पे-पर-व्यू लगातार 37वें साल धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस इवेंट का प्रसारण 27 जनवरी (भारत में 28 जनवरी) को अमेरिकी शहर सेंट पीटर्सबर्ग शहर में स्थित ट्रॉपिकाना फील्ड एरीना से लाइव किया जाएगा। WWE Royal Rumble 2024 के लिए अभी तक कुल चार मैचों का ऐलान किया गया है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैचों के अलावा रोमन रेंस और लोगन पॉल अपने-अपने टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। इन मैचों के लिए अभी तक कोडी रोड्स, सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर, बेली और बैकी लिंच जैसे बड़े नामों का ऐलान किया जा चुका है।
एक तरफ रोमन रेंस का अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल फैटल-4-वे मैच में रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स और एलए नाइट के खिलाफ दांव पर लगा होगा। वहीं मौजूदा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल के सामने केविन ओवेंस के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने की चुनौती होगी। इस आर्टिकल में हम आपको Royal Rumble 2024 के टेलीकास्ट डिटेल्स संबंधी सभी जानकारी देंगे।
WWE Royal Rumble 2024 फुल मैच कार्ड:
30-मैन Royal Rumble मैच
30-विमेंस Royal Rumble मैच
रोमन रेंस vs रैंडी ऑर्टन vs एजे स्टाइल्स vs एलए नाइट (अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच)
लोगन पॉल vs केविन ओवेंस (WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच)
WWE Royal Rumble 2024 को लाइव कब और कैसे देखा जा सकता है?
क्षेत्र | तारीख | प्री शो शुरु होने का समय | इवेंट शुरु होने का समय |
अमेरिका और कनाडा (ET) | Saturday, January 27 | 7 p.m. ET | 8 p.m. ET |
अमेरिका और कनाडा (PT) | Saturday, January 27 | 4 p.m. PT | 5 p.m. PT |
यूनाइटेड किंगडम | Sunday, January 28 | 12 a.m. GMT | 1 a.m. GMT |
ऑस्ट्रेलिया | Sunday, January 28 | 11 a.m. AEDT | 12 p.m. AEST |
भारत | Sunday, January 28 | 5:30 am IST | 6:30 am IST |
WWE Royal Rumble 2024 को कहां और कैसे देखें?
क्षेत्र | टीवी चैनल | लाइव स्ट्रीमिंग |
अमेरिका | — | Peacock |
यूनाइटेड किंगडम | — | WWE Network |
ऑस्ट्रेलिया | — | Foxtel/Kayo & Binge |
भारत | Sony Sports Ten 1 SD और HD, Sony Sports Ten 3 SD और HD (Hindi), Sony Sports Ten 4 SD & HD (तमिल और तेलुगु) | Sony LIV |
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- Exclusive: PKL में हो सकते हैं बड़े बदलाव, फॉर्मेट और अवधि पर किए जा रहे हैं विचार
- IND vs ENG Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टेस्ट मैच
- ENG vs IND Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, पहला टेस्ट मैच
- PKL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
- Exclusive: PKL में हो सकते हैं बड़े बदलाव, फॉर्मेट और अवधि पर किए जा रहे हैं विचार
- PKL का खिताब जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
- WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज
- PKL 12 के शुरुआत की तारीख आई सामने, इस महीने सज सकता है कबड्डी का महफिल