Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

टॉप पांच बड़े सुपरस्टार्स जो WWE Royal Rumble 2024 को मिस कर सकते हैं

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 23, 2024 at 6:12 PM
Modified at :January 23, 2024 at 6:12 PM
टॉप पांच बड़े सुपरस्टार्स जो WWE Royal Rumble 2024 को मिस कर सकते हैं

इन सुपरस्टार्स के हिस्सा नहीं लेने से कहीं न कहीं फैंस निराश हो सकते हैं।

WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) की स्टोरीलाइंस दिलचस्प बनी हुई हैं, जिसके लिए अभी तक रोमन रेंस, कोडी रोड्स, सीएम पंक समेत कई बड़े सुपरस्टार्स के परफॉर्म करने की पुष्टि हो चुकी है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैचों के अलावा भी कई अन्य मुकाबले धमाल मचाने को तैयार होंगे।

दुर्भाग्यवश इस समय रोस्टर में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो अलग-अलग कारणों से ब्रेक पर चल रहे हैं और उनके Royal Rumble 2024 को मिस करने की संभावनाएं काफी अधिक हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो Royal Rumble 2024 को मिस कर सकते हैं।

ये पांच सुपरस्टार्स Royal Rumble 2024 को मिस कर सकते हैं:

5. राकेल रॉड्रिगेज

Raquel Rodriguez WWE

राकेल रॉड्रिगेज़ WWE की सबसे तगड़ी और फिट विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं, लेकिन उन्हें दिसंबर महीने से परफॉर्म करते हुए नहीं देखा गया है। उन्हें कुछ समय पहले घुटने में चोट आई थी, वहीं कुछ हफ्तों पहले खबर सामने आई कि उन्हें ‘Mass Cell Activation Syndrome’ नाम की बीमारी से जूझना पड़ रहा है। अभी तक उनकी वापसी को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता, इस कारण फिट ना होने की स्थिति में काफी हद तक संभव है कि वो WWE Royal Rumble 2024 को मिस कर सकती हैं।

4. ब्रॉन स्ट्रोमैन

Braun Strowman WWE

ब्रॉन स्ट्रोमैन को अपनी ताकत के लिए जाना जाता है, जो अपने रनिंग शोल्डर मूव से बहुत तगड़े रेसलर्स को हवा में उड़ाते हुए नज़र आए हैं। उन्हें मई 2023 के बाद से कोई मैच लड़ते नहीं देखा गया है क्योंकि वो गर्दन की चोट से जूझ रहे हैं। इतिहास गवाह रहा है कि गर्दन की चोट से उबर पाना रेसलर्स के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहा है। कुछ हफ्तों पहले स्ट्रोमैन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन रिंग में उतरने के लिए उन्हें थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। इस कारण फैंस उन्हें शायद इस साल Royal Rumble पे-पर-व्यू में ना देख पाएं।

3. सैमी जेन

Sami Zayn

साल 2023 के दिसंबर महीने में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि सैमी जेन ने WWE से कुछ समय का ब्रेक मांगा था जिसे कंपनी द्वारा स्वीकार कर लिया गया था। आपको याद दिला दें कि उस दौरान ड्रू मैकइंटायर ने जेन पर खतरनाक तरीके से हमला कर दिया था, ऐसा संभव है कि मैकइंटायर द्वारा हुए हमले के कारण उन्हें कोई चोट आई हो। वो फैंस के सबसे पसंदीदा रेसलर्स में से एक हैं, लेकिन उनकी WWE Royal Rumble 2024 में गैरमौजूदगी लोगों के अंदर निराशा पैदा कर सकती है।

2. शार्लेट फ्लेयर

Charlotte Flair WWE

शार्लेट फ्लेयर WWE मे विमेंस रोस्टर की सबसे लोकप्रिय रेसलर्स में से एक हैं, 14 बार विमेंस चैंपियन रही हैं। इसलिए उनका मौजूद होना Royal Rumble 2024 पे-पर-व्यू में चार चांद लगा सकता था। उन्हें हाल ही में असुका के खिलाफ मैच में घुटने में चोट आई थी, जिसके कारण उन्हें करीब एक साल तक इन-रिंग एक्शन से दूर रहना पड़ सकता है। फिलहाल संभावनाएं काफी अधिक हैं कि वो ना केवल Royal Rumble बल्कि इस साल WrestleMania 40 को भी मिस कर सकती हैं।

1. सैथ रॉलिंस

Seth Rollins WWE

सैथ रॉलिंस मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं और उन्होंने हाल ही में जिंदर महल के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। दुर्भाग्यवश उस मैच में रॉलिंस को घुटने में चोट आई थी। अब कहा जा रहा है कि अगर रॉलिंस को सर्जरी करवानी पड़ी तो उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कम से कम 4 से 6 हफ्तों का समय लग सकता है। हालांकि उम्मीद है कि वो WrestleMania 40 का हिस्सा बनेंगे, लेकिन फैंस शायद उन्हें Royal Rumble 2024 में ना देख पाएं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.