Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साल 2023 में भारत आकर मचाया है धमाल

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :January 12, 2024 at 5:26 PM
Modified at :January 13, 2024 at 11:41 AM
Post Featured

भारत आकर इन सुपरस्टार्स ने फैंस को काफी ज्यादा खुश किया है।

WWE पूरी दुनिया में लोकप्रिय है और यहां काम करने वाले सुपरस्टार्स के लाखों फैंस हैं। जॉन सीना, द रॉक और हल्क होगन जैसे सुपरस्टार्स को लोग अपने आइडल के रूप में देखते आए हैं। अमेरिका, जापान से लेकर इंग्लैंड और भारत में भी प्रो रेसलिंग सुपरस्टार्स के काफी फैंस मौजूद हैं।

2023 की बात करें तो WWE ने भारत में Superstar Spectacle नाम के इवेंट का आयोजन किया था। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 9 सुपरस्टार्स के बारे में जो 2023 में भारत आए थे।

2023 में भारत आए सभी WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट:

WWE दिग्गज जॉन सीना

जॉन सीना ने Superstar Spectacle 2023 में भारत में अपना पहला मैच लड़ा, जिसमें उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के साथ टीम बनाकर द इम्पीरियम मेंबर्स लुडविग काइजर और जियोवानी विंची को टैग टीम मैच में हराया। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन को फैंस से खूब प्यार मिला और भारत में पहली बार परफॉर्म करने के लिए उन्हें 21 साल लंबा इंतज़ार करना पड़ा था।

सैथ रॉलिंस

जैसा कि हमने आपको बताया कि सैथ रॉलिंस ने जॉन सीना के साथ टीम बनाकर द इम्पीरियम मेंबर्स का सामना किया था। शो को हेडलाइन करने वाले इस मैच में रॉलिंस की टीम ने बड़ी जीत दर्ज करने में सफलता पाई थी।

रिया रिप्ली

Superstar Spectacle इवेंट में रिया रिप्ली भी परफॉर्म करती दिखाई दीं जहां उन्हें नटालिया के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। रिप्ली चाहे हील रेसलर हों, इसके बावजूद भारतीय फैंस ने उन्हें खूब चीयर किया और अंत में उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

गुंथर

गुंथर 2023 में पहली बार भारत आए। Superstar Spectacle 2023 में उन्हें शैंकी के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप को डिफेंड करना था। इस मैच के बाद गुंथर ने कैरेक्टर ब्रेक करते हुए शैंकी के साथ डांस करते हुए फैंस का दिल जीता था।

जिंदर महल

जिंदर महल ने 2017 के करीब 6 सालों के बाद भारत में कोई मैच लड़ा। उन्होंने वीर महान और सांगा के साथ टीम बनाकर ड्रू मैकइंटायर, केविन ओवेंस और सैमी जेन की टीम के खिलाफ मैच लड़ा। जिंदर असल में मैच नहीं लड़ने वाले थे, लेकिन मैच के दौरान उनके दखल के बाद इसे 6-मैन टैग टीम मैच बना दिया गया था।

नटालिया

नटालिया ने इस इवेंट में एक नहीं बल्कि दो मैच लड़े। उन्होंने पहले सिंगल्स मैच में जोई स्टार्क को हराया और उसके बाद रिया रिप्ली को विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया, जिसमें उन्हें हार मिली थी। इसी इवेंट में नटालिया की मुलाकात अपने पुराने दोस्त द ग्रेट खली से हुई, जिनके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी।

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर को असल में Superstar Spectacle 2023 में कोई मैच नहीं दिया गया था, लेकिन केविन ओवेंस-सैमी जेन vs द इंडस शेर टैग टीम मैच में जिंदर महल के इंटरफेरेंस के बाद मैकइंटायर को भी टैग टीम में शामिल किया गया। इस मैच के लिए मैकइंटायर ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहन कर एंट्री ली थी और उन्होंने फैंस के सामने ‘नाटू-नाटू’ गाने पर डांस भी किया था।

सैमी जेन और केविन ओवेंस

सैमी जेन और केविन ओवेंस असल में द इंडस शेर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले थे, लेकिन Superstar Spectacle 2023 से कुछ ही दिन पहले वो द जजमेंट डे के खिलाफ चैंपियनशिप हार गए थे। उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के साथ टीम बनाकर द इंडस शेर को मात दी थी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement