CM Punk ने WWE में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए कितने महीनों के लिए हुए बाहर

रॉयल रंबल में लगी चोट के बाद से सीएम पंक इन रिंग एक्शन से दूर हैं।
सीएम पंक (CM Punk) ने WWE Survivor Series WarGames 2023 में वापसी की थी, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि वो WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। दुर्भाग्यवश Royal Rumble 2024 में पंक चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वो रेसलमेनिया 40 से बाहर हो गए हैं।
सबके मन में सवाल उमड़ रहा था कि आखिर सीएम पंक कब तक वापस आ पाएंगे। अब खुद सीएम पंक ने एक इंटरव्यू में WWE में अपनी वापसी को लेकर बहुत बड़ी जानकारी साझा की है।
कब तक होगी CM Punk की वापसी?
सीएम पंक ने TNT Sports को दिए इंटरव्यू में अपनी वापसी को लेकर जानकारी देते हुए कहा, “मुझे ठीक होने में शायद 6 से 8 महीने का समय लग सकता है। मैं अभी वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता, लेकिन जल्द से जल्द ठीक और स्वस्थ जरूर होना चाहता हूं। मैं जितनी जल्दी ठीक हो पाऊंगा उतनी ही जल्दी वापसी कर पाऊंगा।”
हालांकि अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता, लेकिन सीएम पंक के बयान को सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उनका रिटर्न WWE SummerSlam 2024 से ठीक पहले करवाया जा सकता है। पंक ने Royal Rumble 2024 से अगले Raw इवेंट में अपनी ट्राइसेप इंजरी की पुष्टि की थी।
मैं WWE WrestleMania 40 को हेडलाइन करने वाला था – सीएम पंक
इसी इंटरव्यू में सीएम पंक ने बताया कि वो WrestleMania 40 को हेडलाइन करने वाले थे, लेकिन उनकी चोट के कारण प्लान को कैंसिल कर दिया गया।
पंक ने कहा, “मैं सच कह रहा हूं कि मुझे WrestleMania 40 के मेन इवेंट में फाइट करने का मौका मिलने वाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं कर सकता। ये खेल है और यहां खिलाड़ियों को चोट लगती रहती है, लेकिन मानसिक रूप से इस तरह की स्थिति को स्वीकार करना कठिन है। मैं शारीरिक दर्द को सहन कर सकता हूं, लेकिन मानसिक रूप से प्लान के रद्द होने से मुझे बुरा लगा है।”
खैर उनके चोटिल होने से सैथ रॉलिंस के रेसलमेनिया प्लान में भी बदलाव किया गया है। अब रॉलिंस का सामना रेसलमेनिया 40 में Elimination Chamber मैच के विजेता से होगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.