Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में CM Punk के करियर से जुड़े पांच सबसे बड़े विवाद

Published at :February 2, 2024 at 7:09 PM
Modified at :February 2, 2024 at 7:09 PM
Post Featured Image

Neeraj Sharma


सीएम पंक अपने करियर के दौरान काफी बार विवादों का शिकार रहे हैं।

सीएम पंक (CM Punk) प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक रहे हैं और खासतौर पर WWE में उन्हें बेबाकी से अपनी बात सामने रखने के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई बार लाइव टीवी पर ऐसी बातें भी कही थीं, जिनके कारण वो विवादों में घिर गए थे। शानदार प्रोमो कट करने से लेकर WWE की मैनेजमेंट पर सवाल उठाने के कारण वो अक्सर चर्चा का विषय बने रहते थे। इस आर्टिकल में आइए CM Punk के WWE करियर से जुड़े सबसे बड़े विवादित लम्हों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने उनके रेसलिंग करियर पर प्रभाव डाला।

ये हैं CM Punk के करियर से जुड़े बड़े विवाद:

5. सीएम पंक और ट्रिपल एच के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं

ऐसा माना जाता है कि साल 2005 में जब सीएम पंक ने WWE के ट्रायल मैच लड़ा तब ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने उनके कंपनी में आने के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। उसी समय से ट्रिपल एच और सीएम पंक एक-दूसरे को नापसंद करते आ रहे हैं। माइकल्स और ट्रिपल एच ने उस समय सुनिश्चित करने की कोशिश की थी कि पंक को बड़ा पुश ना मिल पाए। 2011 में हुए एक कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में भी साफ देखा जा सकता था कि वो एक-दूसरे को नापसंद करते हैं।

4. पाइपबॉम्ब प्रोमो

साल 2011 तक सीएम पंक बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके थे और कई बार वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके थे, लेकिन वो इस बात से खुश नहीं थे कि उन्हें जॉन सीना, द अंडरटेकर और ट्रिपल एच की तरह ट्रीट नहीं किया जा रहा था। जून 2013 में सीएम पंक, आर-ट्रुथ के खिलाफ मैच में जॉन सीना की हार का कारण बने थे। मैच के बाद उन्होंने एंट्रेंस रैम्प पर बैठकर जॉन सीना और विंस मैकमैहन के अलावा WWE के काम करने के तरीकों पर भी सवाल उठाकर सबको चौंका दिया था।

3. WWE चैंपियनशिप के साथ कंपनी छोड़ी

पाइपबॉम्ब प्रोमो के बाद Money in the Bank 2011 के लिए सीएम पंक की स्टोरीलाइन जॉन सीना से शुरू हुई, जो उस समय WWE चैंपियन हुआ करते थे। चूंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था, इसलिए उन्होंने कई बार प्रोमोज़ के दौरान कहा था कि वो अगर Money in the Bank में चैंपियन बने तो चैंपियनशिप के साथ WWE छोड़कर चले जाएंगे। काफी समय बाद ESPN ने खुलासा किया था कि पंक का कॉन्ट्रैक्ट Money in the Bank 2011 से दो दिन पहले ही खत्म हो गया था, लेकिन जॉन सीना के खिलाफ मैच के लिए उन्होंने दो दिन के लिए डील को बढ़ा दिया था।

2. पॉल बियरर की राख को द अंडरटेकर के ऊपर गिराया

WrestleMania 29 के लिए सीएम पंक और द अंडरटेकर की स्टोरीलाइन शुरू हुई थी, जिसे पॉल बियरर ने निधन के आधार पर रचा गया था। पंक की शानदार लय को देखते हुए काफी लोगों का मानना था कि वो द अंडरटेकर की स्ट्रीक का अंत कर सकते हैं। उस मैच में सीएम पंक ने पॉल बियरर के अर्न (राख के कलश) को उल्टा कर राख को अंडरटेकर के ऊपर गिरा दिया था। फैंस पहले ही पॉल बियरर की मौत को स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाने से खुश नहीं थे और राख का गिराया जाना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।

1. 2014 में विवादित तरीके से छोड़ी WWE

कई सालों की निराशा और स्टोरीलाइंस से नाखुश होने के बाद आखिरकार 2014 में सीएम पंक ने WWE छोड़ने का फैसला लिया था। उस समय उनका आखिरी मुकाबला 2014 Royal Rumble रहा था, जिसमें वो जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। उन्होंने कोल्ट कबाना के पॉडकास्ट पर WWE छोड़ने को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे और ये भी बताया कि उन्हें शादी के दिन टर्मिनेशन का लेटर भेजा गया था।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Latest News
Advertisement
Advertisement