Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

भारत की टेस्ट क्रिकेट में पांच सबसे बड़ी जीत रनों के मामले में

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :February 19, 2024 at 9:01 PM
Modified at :February 19, 2024 at 9:01 PM
भारत की टेस्ट क्रिकेट में पांच सबसे बड़ी जीत रनों के मामले में

भारत की सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट के मैदान पर आई है।

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को 434 रनों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल हुई। यह टेस्ट क्रिकेट में रनों के मामले में भारत की सबसे बड़ी जीत है और इंग्लैंड की किसी भी देश के खिलाफ मिली दूसरी सबसे बड़ी हार भी है। इसके अलावा, बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड को सिर्फ दूसरी बार लगातार दो टेस्ट मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

यदि टेस्ट क्रिकेट में भारत की एक पारी और रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत की बात करें तो 2018 में उन्होंने वेस्टइंडीज को राजकोट में एक पारी और 272 रनों से हराया था। अब उन्होंने राजकोट में ही इंग्लैंड को सिर्फ रनों के मामले में 434 रनों के अंतर से हराकर अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आइए, अब हम टेस्ट क्रिकेट में रनों के मामले में भारत की टॉप 5 सबसे बड़ी जीत की जानकारी देने जा रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में रनों के मामले में भारत की सबसे बड़ी जीत:

5. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2008 – 320 रन:

India vs Australia, Mohali test, 2008
India vs Australia, Mohali test, 2008. (Image Source: Getty Images)

टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रनों के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में हासिल की थी। 2008 में कंगारू टीम के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारत ने इंदौर में 320 रनों के बड़े अंतर से जीत से हासिल की थी। उस मुकाबले में एमएस धोनी (92 और 68*) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

4. भारत बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर, 2016 – 321 रन:

India vs New Zealand, Indore, 2016
India vs New Zealand, Indore, 2016. (Image Source: BCCI)

टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रनों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में हासिल की थी। 2016 में कीवी टीम के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट में भारत ने इंदौर में 321 रनों के बड़े अंतर से जीत से हासिल की थी। उस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन (6/81 और 7/59) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

3. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली, 2015 – 337 रन:

India vs South Africa, Delhi test, 2015
India vs South Africa, Delhi test, 2015. (Image Source: BCCI)

टेस्ट क्रिकेट में रनों के मामले में भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आई थी। साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट में भारत ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (अब अरूण जेटली स्टेडियम) में 337 रनों से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे (127 और 100* रन) प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

2. भारत बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई (वानखेड़े), 2021 – 372 रन:

India vs New Zealand, Mumbai test, 2021. (Image Source: BCCI)
India vs New Zealand, Mumbai test, 2021. (Image Source: BCCI)

फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट से पहले भारत की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ थी। 2021 में कीवी टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 372 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में मयंक अग्रवाल (150 और 62 रन) प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

1. भारत बनाम इंग्लैंड, राजकोट, 2024 – 434 रन:

India vs England, Rajkot test, 2024.
India vs England, Rajkot test, 2024. (Image Source: Getty Images)

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने 434 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में रनों के मामले में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में 110 रन और दोनों पारियों में मिलाकर 7 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने भी दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया था।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.