Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: बेंगलुरू बुल्स vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 10, 2024 at 9:06 PM
Modified at :February 10, 2024 at 9:06 PM
PKL 10: बेंगलुरू बुल्स vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

बुल्स के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला है।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 116वां मैच रविवार 11 फरवरी को बेंगलुरू बुल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ के समीकरण को देखते हुए ये मुकाबला काफी अहम है। अगर बुल्स की टीम इस मैच में हार गई तो फिर वो प्लेऑफ से बाहर हो जाएंगे। इसीलिए उन्हें ये मैच जीतना हर-हाल में जरूरी होगा। उन्होंने अभी तक 19 में से 7 मैच जीते हैं और 10 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है।

वहीं दूसरी तरफ गुजरात की टीम भी चाहेगी कि इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई जाए। गुजरात को अंतिम-6 में पहुंचने के लिए सिर्फ एक मैच जीतना है। उन्होंने अभी तक 19 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 11 मैचों में उन्हें जीत मिली है और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: बेंगलुरू बुल्स का स्क्वाड

बेंगलुरू बुल्स को अपने पिछले मुकाबले में पुनेरी पलटन से हार का सामना करना पड़ा था और इस हार की वजह से ही वो अब प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर हैं। अगर टीम बचे हुए सारे मैच जीत भी ले तब भी उनका प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल है। हालांकि अपनी संभावनाओं को बनाए रखने के लिए उन्हें ये मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। टीम के लिए पिछले मुकाबले में रेडर्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था और इसी वजह से इस पर ध्यान देना होगा। गुजरात की टीम बेहतरीन फॉर्म में है और इसी वजह से उन्हें चुनौती पेश करने के लिए बुल्स को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

बेंगलुरू बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अक्षित, सुरजीत सिंह, प्रतीक, सुशील, मोनू, सौरभ नांदल और रण सिंह।

PKL 10: गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

गुजरात जायंट्स की टीम ने अपने पिछले मैच में बंगाल वारियर्स उनके ही होम ग्राउंड में बुरी तरह हरा दिया था और इसी वजह से टीम के हौसले काफी बुलंद होंगे। गुजरात जायंट्स के साथ अच्छी बात ये है कि उनका कोई ना कोई प्लेयर ऐसा अद्भुत प्रदर्शन कर जाता है कि टीम बढ़त बना लेती है और उसके बाद मुकाबला भी अपने नाम कर लेती है। पिछले मैच में रेडर्स ने जबरदस्त खेल दिखाया था।

प्रतीक दहिया ने तीन सुपर रेड किए थे और मुकाबले को पूरी तरह से चेंज कर दिया था। वहीं राकेश ने भी सुपर-10 लगाया था। सबसे अच्छी बात कि कप्तान फजल अत्राचली ने भी डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाते हुए हाई-फाइव लगाया था और इसी वजह से गुजरात की टीम जबरदस्त दिखाई दे रही है।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

दीपक सिंह, रोहित गूलिया, डी बालाजी, राकेश, मोहम्मद नबीबख्श, सोमबीर और फजल अत्राचली।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

बेंगलुरू बुल्स की उम्मीदें अक्षित, सुरजीत सिंह, सुशील और रण सिंह से काफी ज्यादा रहेंगी। इन प्लेयर्स को एक बार फिर उसी जिम्मेदारी से खेलना होगा और तभी टीम आगे जा सकती है। वहीं गुजरात जायंट्स की उम्मीदें राकेश और प्रतीक दहिया से काफी ज्यादा होंगी। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले मुकाबले में काफी अच्छा रहा था।

सफलता का मंत्र

गुजरात जायंट्स को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए बेंगलुरू बुल्स के रेडर्स पर दबाव बनाना होगा, ताकि वहां से ज्यादा प्वॉइंट वो ना ले पाएं। इसके अलावा टीम के रेडर्स को एक बार फिर उसी तरह से चलना होगा, जैसा पिछले मैच में किया था। वहीं बुल्स के लिए जरूरी है कि वो इस मैच में एडवांस टैकल से बचें, क्योंकि गुजरात के रेडर्स मल्टीप्वॉइंट लाने में माहिर हैं। इसी वजह से डिफेंडर्स को थोड़ा सावधान रहना होगा।

BLR vs GUJ के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पीकेएल में गुजरात जायंट्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच अभी तक कुल मिलाकर 12 मैच खेले गए हैं। इनमें से छह मैचों में गुजरात ने और पांच मैचों में बेंगलुरू ने जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ है। इस आंकड़े को देखकर पता लगता है कि दोनों टीमों के बीच की राइवलरी काफी तगड़ी रही है। इस पीकेएल सीजन भी अपने होम ग्राउंड में गुजरात ने सीजन की शुरुआत में बेंगलुरू को हराया था।

मैच -12

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 5

गुजरात जायंट्स ने जीता – 6

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 49-46

न्यूनतम स्कोर – 23-27

क्या आप जानते हैं?

बेंगलुरू बुल्स ने छठे सीजन का टाइटल गुजरात जायंट्स को हराकर ही जीता था। फाइनल मुकाबले में पवन सेहरावत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरू बुल्स को टाइटल जिता दिया था।

बेंगलुरू बुल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.