Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

BLR vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 104, पीकेएल 10

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 4, 2024 at 7:30 AM
Modified at :February 4, 2024 at 7:30 AM
BLR vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 104, पीकेएल 10

BLR vs MUM के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 104वां मैच बेंगलुरू बुल्स और यू मुम्बा के बीच चार फरवरी को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में जाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। यू-मुम्बा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। टीम पिछले 9 में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है। लगातार मुकाबले हारने की वजह से वो प्वॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर चले गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरू बुल्स की अगर बात करें तो टीम लगातार दो टाई मुकाबला खेल चुकी है और वो अभी भी प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं। टीम प्वॉइंट्स टेबल में हालांकि यू-मुम्बा से बेहतर पोजिशन में है।

तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप बेंगलुरू बुल्स और यू मुम्बा के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच – बेंगलुरू बुल्स vs यू मुम्बा

तारीख – 4 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे

स्थान – दिल्ली

BLR vs MUM पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

बेंगलुरू बुल्स ने अभी तक 17 में से सिर्फ 6 ही मैच जीते हैं और 9 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है। टीम के लिए दिक्कत ये है कि उन्होंने पिछले पांच में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है लेकिन उनके दो मैच टाई भी रहे हैं। टीम का डिफेंस काफी जबरदस्त खेल दिखा रहा है। सुरजीत सिंह और रण सिंह की जोड़ी कमाल कर रही है।

वहीं रेडिंग में अक्षित और सुशील ने बेहतरीन खेल दिखाया है। इसी वजह से भरत और विकाश कंडोला जैसे सीनियर खिलाड़ियों को स्टार्टिंग सेवन में मौका नहीं दिया जा रहा है। रेडिंग में अक्षित और डिफेंस में सुरजीत सिंह के ऊपर एक बार फिर सबकी निगाहें होंगी।

वहीं यू मुम्बा की अगर बात करें तो टीम अभी तक अपने सभी 21 खिलाड़ियों को खिला चुकी है। हालांकि इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। आमिरमोहम्मद जफरदानेश और गुमान सिंह ने ही इस सीजन बेहतर खेल दिखाया है लेकिन बाकी प्लेयर्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। पिछले मुकाबले में गिरीश एर्नाक, प्रणय राणे और महेंद्र सिंह जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली थी लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

BLR

अक्षित, सुरजीत सिंह, प्रतीक, सुशील, मोनू, सौरभ नांदल और रण सिंह।

MUM

गुमान सिंह, सुरिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, वी विश्ननाथ, शिवांश ठाकुर और गिरीश एर्नाक।

BLR vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- आमिरमोहम्मद जफरदानेश, सुरजीत सिंह, प्रतीक, गिरीश एर्नाक, सौरभ नांदल

कप्तान- गुमान सिंह

उपकप्तान- अक्षित

BLR vs MUM PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी – गुमान सिंह, अक्षित, महेंद्र सिंह, शिवांश ठाकुर, रण सिंह।

कप्तान- सुरजीत सिंह

उप कप्तान – सुशील

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.