Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: दबंग दिल्ली vs बेंगलुरू बुल्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 17, 2024 at 7:15 PM
Modified at :February 17, 2024 at 7:15 PM
PKL 10: दबंग दिल्ली vs बेंगलुरू बुल्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

लीग स्टेज में दबंग दिल्ली का ये आखिरी मैच है।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) में दबंग दिल्ली की टीम अपना आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ खेलेगी। ये इस सीजन का 127वां मुकाबला होगा। दबंग दिल्ली की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और बेंगलुरू बुल्स की टीम बाहर हो चुकी है और ऐसे में इस मैच के उतने ज्यादा मायने नहीं हैं। दबंग दिल्ली ने अभी तक 21 में से 12 मैचों में जीत हासिल की है और छह मैचों में उन्हें हार मिली है। इसके अलावा टीम के तीन मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं।

वहीं बेंगलुरू बुल्स ने अभी तक 20 में से 7 मैच जीते हैं और 11 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: दबंग दिल्ली का स्क्वाड

दबंग दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी है और ये लगातार पांचवीं बार है जब उन्होंने अंतिम-6 में जगह बनाई है। दबंग दिल्ली को इस सीजन उस वक्त बड़ा झटका लगा था, जब दिग्गज रेडर नवीन कुमार इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। हालांकि इसके बाद आशु मलिक ने जिस तरह से रेडिंग की जिम्मेदारी को संभाला वो काफी काबिलेतारीफ है।

आशु मलिक ने लगभग हर एक मैच में अकेले दम पर रेडिंग में टीम को सफलता दिलाई। उन्होंने अभी तक टीम के लिए सबसे ज्यादा 240 रेड प्वॉइंट लिए हैं और इस वक्त इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं। जबकि डिफेंस में योगेश और आशीष ने बेहतरीन खेल दिखाया। इसी वजह से दबंग दिल्ली की टीम ने इस पीकेएल सीजन काफी निरंतरता के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मंजीत, मोहित, विक्रांत, मीतू शर्मा, आशु मलिक, योगेश और आशीष।

PKL 10: बेंगलुरू बुल्स का स्क्वाड

बेंगलुरू बुल्स की टीम इस सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है और इस बार उनका ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है। टीम के लिए इस सीजन उनका रेडिंग डिपार्टमेंट उतना अच्छा खेल नहीं दिखा पाया। भरत और विकाश कंडोला जैसे दिग्गज रेडर नहीं चले और इसी वजह से बुल्स को कई मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। डिफेंस का प्रदर्शन थोड़ा अच्छा रहा लेकिन रेडर्स का साथ उन्हें नहीं मिला। डिफेंस में टीम के लिए सुरजीत सिंह ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और 20 मैचों में अभी तक 55 प्वॉइंट हासिल किए हैं। हालांकि इसके अलावा बाकी खिलाड़ी फ्लॉप रहे और इसी वजह से टीम को प्लेऑफ से बाहर होना पड़ा।

बेंगलुरू बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अक्षित, सुरजीत सिंह, प्रतीक, सुशील, मोनू, सौरभ नांदल और रण सिंह।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

बेंगलुरू बुल्स की उम्मीदें अक्षित, सुरजीत सिंह, सुशील और रण सिंह से काफी ज्यादा रहेंगी। इन प्लेयर्स को काफी जिम्मेदारी से खेलना होगा। वहीं दबंग दिल्ली की उम्मीदें इस मैच में योगेश, आशीष और आशु मलिक जैसे खिलाड़ियों से काफी ज्यादा होंगी।

सफलता का मंत्र

दबंग दिल्ली को जीत हासिल करने के लिए जरूरी है कि वो बेंगलुरू बुल्स के रेडर्स पर दबाव बनाएं, क्योंकि बुल्स का रेडिंग डिपार्टमेंट इस सीजन थोड़ा कमजोर रहा है। अगर दिल्ली की टीम ने उन्हें रेडिंग में रोक लिया तो फिर मुकाबला वो अपने नाम कर सकते हैं। वहीं बेंगलुरू बुल्स की जीत के लिए जरूरी है कि उनके रेडर्स अच्छा प्रदर्शन करें और डिफेंस आशु मलिक को ज्यादा प्वॉइंट ना लेने दे।

DEL vs BLR के बीच हेड टू हेड आंकड़े

बेंगलुरू बुल्स और दबंग दिल्ली के बीच अभी तक पीकेएल में कांटे की टक्कर रही है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर 21 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 10 मैच में दबंग दिल्ली ने और 9 मैच में बेंगलुरू बुल्स ने जीत हासिल की है। जबकि दो मैच दोनों ही टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ है। हालांकि इस पीकेएल सीजन जब पिछले मुकाबले में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब दबंग दिल्ली ने ही जीत हासिल की थी।

मैच– 21

दबंग दिल्ली ने जीता – 10

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 9

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 49-61

न्यूनतम स्कोर – 18-20

क्या आप जानते हैं?

बेंगलुरू बुल्स और दबंग दिल्ली के बीच पिछले सीजन का पहला एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स ने काफी बड़े अंतर से दबंग दिल्ली को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

दबंग दिल्ली और बेंगलुरू बुल्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.