DEL vs JAI Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 110, पीकेएल 10

DEL vs JAI के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) का 110वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स और आठवें सीजन टाइटल जीतने वाली दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा। जयपुर की टीम प्लेऑफ में जा चुकी है और दबंग दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जाने से बस एक कदम दूर है। अगर दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हरा दिया तो फिर वो प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स की अगर बात करें तो वो प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं और उनकी निगाह टॉप पोजिशन बरकरार रखने पर होगी। पिछले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और वो चाहेंगे कि जीत के साथ कमबैक किया जाए।
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – दबंग दिल्ली vs जयपुर पिंक पैंथर्स
तारीख – 7 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे
स्थान – दिल्ली
DEL vs JAI पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
दबंग दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जाने से महज एक कदम दूर है। वो पिछले मुकाबले में इसके काफी करीब पहुंच गए थे लेकिन मैच के आखिरी कुछ मिनटों में की गई गलतियों की वजह से उन्हें टाई से संतोष करना पड़ा था। टीम के लिए पिछले मैच में आशु मलिक, योगेश और आशीष जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टीम के लिए ये तीन खिलाड़ी लगातार परफॉर्म कर रहे हैं और इस मैच में भी इनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम भले ही प्लेऑफ में जा चुकी है लेकिन पिछले मुकाबले में उन्हें पटना पाइरेट्स से हार का सामना करना पड़ा था। टीम एक समय मुकाबले में काफी आगे थी लेकिन इसके बावजूद वो मैच हार गए थे। टीम को 13 मैचों से हार नहीं मिली थी लेकिन पिछले मुकाबले में ये सिलसिला टूट गया था। अब पैंथर्स चाहेंगे कि दबंग दिल्ली को हराकर अपने टॉप पोजिशन को बरकरार रखा जाए। जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए रेडिंग में अर्जुन देशवाल अकेले चल रहे हैं।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
DEL
मंजीत, मोहित, विक्रांत, मीतू शर्मा, आशु मलिक, योगेश और आशीष।
JAI
अर्जुन देशवाल, सुनील कुमार, केएस अभिषेक, भवानी राजपूत, वी अजीत, साहुल कुमार और अंकुश।
DEL vs JAI PKL 10: Dream11 टीम 1
खिलाड़ी- मीतू शर्मा, सुनील कुमार, अंकुश, योगेश, विक्रांत।
कप्तान- आशु मलिक
उपकप्तान- अर्जुन देशवाल
DEL vs JAI PKL 10: Dream11 टीम 2
खिलाड़ी – आशु मलिक, आशीष, केएस अभिषेक, भवानी राजपूत, मंजीत।
कप्तान- योगेश
उप कप्तान – अर्जुन देशवाल
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.