Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: गुजरात जायंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 18, 2024 at 9:49 PM
Modified at :February 18, 2024 at 9:49 PM
PKL 10: गुजरात जायंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

दोनों ही टीमें इस सीजन के अगले दौर में जगह बना चुकी हैं।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 128वां मैच गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच 19 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं और उनका लीग स्टेज में ये आखिरी मुकाबला होगा। गुजरात जायंट्स ने अभी तक 21 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 13 मैचों में उन्हें जीत मिली है और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है और इससे पता चलता है कि वो बेहतरीन फॉर्म में हैं।

वहीं जयपुर की टीम ने डायरेक्ट सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने अभी तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें से 15 मैच में उन्हें जीत मिली है और 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीन मैच उनका टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

गुजरात जायंट्स के होम ग्राउंड से ही इस सीजन का आगाज हुआ था और टीम ने लगातार कई मैच जीतकर काफी दमदार शुरुआत की थी। बीच में टीम थोड़ा लड़खड़ाई जरूर थी लेकिन इसके बावजूद आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। राम मेहर सिंह की कोचिंग में टीम ने इस सीजन जबरदस्त खेल दिखाया।

गुजरात जायंट्स के साथ अच्छी बात ये है कि उनका कोई ना कोई प्लेयर ऐसा अद्भुत प्रदर्शन कर जाता है कि टीम बढ़त बना लेती है और उसके बाद मुकाबला भी अपने नाम कर लेती है। खासकर टीम के रेडर्स ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। प्रतीक दहिया, राकेश और सोनू जगलान का प्रदर्शन अच्छा रहा।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

दीपक सिंह, प्रतीक दहिया, डी बालाजी, सोनू, नितिन, मनुज और फजल अत्राचली।

PKL 10: जयपुर पिंक पैंथर्स का स्क्वाड

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम डायरेक्ट सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऐसे में वो इस मुकाबले में अपने बेंच स्ट्रेंथ को मौका दे सकते हैं। इससे उन्हें आइडिया हो जाएगा कि जरूरत पड़ने पर कौन-कौन से खिलाड़ी उनके लिए परफॉर्म कर सकते हैं। टीम के लिए पिछले मुकाबले में अर्जुन देशवाल ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 15 प्वॉइंट लिए थे। इसके अलावा कप्तान सुनील कुमार ने डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाया था। ये खिलाड़ी एक बार फिर जयपुर के लिए कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल, सुनील कुमार, केएस अभिषेक, अभिजीत मलिक, आशीष, लकी शर्मा और नवनीत।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

गुजरात जायंट्स की उम्मीदें कप्तान फजल अत्राचली और प्रतीक दहिया से काफी ज्यादा होंगी। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले मुकाबले में अच्छा रहा था। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स की निगाहें अपने स्टार रेडर अर्जुन देशवाल से काफी ज्यादा होंगी। इसके अलावा डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

सफलता का मंत्र

गुजरात जायंटस की जीत के लिए जरुरी है कि वो इस मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स के मेन रेडर अर्जुन देशवाल को ज्यादा प्वॉइंट ना दें। अगर उन्हें रोक लिया गया तो गुजरात की टीम मुकाबले को अपने नाम कर सकती है। वहीं जयपुर की जीत के लिए जरूरी है कि अर्जुन देशवाल के अलावा बाकी रेडर्स भी प्वॉइंट लेकर आएं और टीम डिफेंस में भी मुस्तैद रहे। गुजरात के रेडर्स मल्टीप्वॉइंट लाने में माहिर हैं।

GUJ vs JAI के बीच हेड टू हेड आंकड़े

गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, उसमें दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 13 मैच खेले हैं जिसमें से गुजरात जायंट्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और जयपुर पिंक पैंथर्स ने 5 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं। इस पीकेएल सीजन जयपुर की टीम एक मैच में गुजरात जायंट्स को हरा चुकी है और वो उसका बदला जरूर लेना चाहेंगे।

मैच– 13

गुजरात जायंट्स ने जीता – 6

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 5

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 51-51

न्यूनतम स्कोर – 18-20

क्या आप जानते हैं?

जयपुर पिंक पैंथर्स के दिग्गज रेडर राहुल चौधरी का ये लगातार 10वां सीजन है। वो पीकेएल के आगाज से ही इसमें खेल रहे हैं और पिछले सीजन इसी टीम के साथ चैंपियन भी बने थे।

गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.