Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

GUJ vs TAM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 105, पीकेएल 10

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 4, 2024 at 8:00 AM
Modified at :February 4, 2024 at 8:00 AM
GUJ vs TAM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 105, पीकेएल 10

GUJ vs TAM के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में रविवार को गुजरात जायंट्स और तमिल थलाइवाज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही हैं। गुजरात जायंट्स को हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और इससे उन्हें बड़ा झटका लगा होगा। वहीं दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ बुरी तरह से मुकाबला हार गई थी। इस सीजन के फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि दोनों ही टीमों में से कोई भी टीम जीत हासिल कर सकती है और प्लेऑफ के लिए दोनों ही टीमों का ये मैच जीतना बेहद जरूरी है।

तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप गुजरात जायंट्स और तमिल थलाइवाज के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच – गुजरात जायंट्स vs तमिल थलाइवाज

तारीख – 4 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे

स्थान – दिल्ली

GUJ vs TAM पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स

गुजरात जायंट्स की टीम अपने पिछले मैच में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ हार गई थी और ये हार उन्हें बहुत ज्यादा चुभ रही होगी। इसकी वजह ये है कि एक समय वो इस मुकाबले में काफी आगे थे और बड़ी बढ़त बना रखी थी लेकिन दूसरे हाफ में खराब खेल की वजह से उन्हें मुकाबला गंवाना पड़ा।

कप्तान फजल अत्राचली ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सात प्वॉइंट लिए थे और दीपक सिंह ने भी हाई फाइव लगाया था लेकिन टीम को रेडर्स का साथ नहीं मिला। टीम ने अभी तक 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से आठ मैचों में उन्हें जीत मिली है और 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज को अपने पिछले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। टीम को 15 प्वॉइंट के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी और इससे उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। तमिल थलाइवाज के लिए पिछले मैच में उनका डिफेंस पूरी तरह से फ्लॉप रहा था। रेडिंग में नरेंद्र कंडोला ने तो प्वॉइंट लिए थे लेकिन बाकी किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। थलाइवाज ने अभी तक 17 में से सात मुकाबले जीते हैं और 10 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

GUJ

दीपक सिंह, सोनू, डी बालाजी, प्रतीक दहिया, मोहम्मद नबीबख्श, सोमबीर और फजल अत्राचली।

TAM

नरेंद्र, एम अभिषेक, मोहित, अजिंक्य पंवार, हिमांशु, सागर और साहिल गूलिया।

GUJ vs TAM PKL 10: Dream11 टीम 1

खिलाड़ी- प्रतीक दहिया, सोमबीर, हिमांशु, अजिंक्य पंवार, सागर

कप्तान- नरेंद्र कंडोला

उपकप्तान- फजल अत्राचली

GUJ vs TAM PKL 10: Dream11 टीम 2

खिलाड़ी – फजल अत्राचली, दीपक सिंह, नरेंद्र कंडोला, अजिंक्य पंवार और मोहित।

कप्तान- प्रतीक दहिया

उप कप्तान – सागर

PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.