HAR vs PAT Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 122, पीकेएल 10

HAR vs PAT के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का अंतिम लेग पंचकूला में खेला जाएगा और मेजबान टीम हरियाणा स्टीलर्स पहले मुकाबले में पटना पाइरेट्स के साथ भिड़ेगी। हरियाणा स्टीलर्स की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो चुकी है और सिर्फ एक मैच जीतने पर वो पूरी तरह से प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ पटना की टीम पहले ही प्लेऑफ में जा चुकी है और उनका ये लीग स्टेज में आखिरी मुकाबला होगा। वो चाहेंगे कि अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखें।
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स
तारीख – 16 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – पंचकूला
HAR vs PAT पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
हरियाणा स्टीलर्स ने अगर इस मुकाबले को जीता तो फिर वो प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। उन्होंने अभी तक 18 में से 11 मुकाबले जीते हैं और छह मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला उनका टाई रहा है। हरियाणा की निगाहें इस मुकाबले में मोहित नादंल, जयदीप दहिया, विनय, शिवम पटारे और सिद्धार्थ देसाई जैसे खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं।
वहीं पटना पाइरेट्स की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को हराया और प्लेऑफ में जगह बनाई। एक समय ऐसा लग रहा था कि जैसे पटना की टीम ये मैच हार जाएगी, क्योंकि टाइटंस ने उनसे 11 प्वॉइंट की बढ़त बना ली थी। हालांकि दूसरे हाफ में वापसी करते हुए टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए पिछले मुकाबले में संदीप और मंजीत ने रेडिंग में बेहतर किया था, जबकि कृष्णन ने डिफेंस में शानदार खेल दिखाया था।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
HAR
सिद्धार्थ देसाई, मोहित नांदल, जयदीप दहिया, विनय, शिवम पटारे, राहुल सेतपाल और मोहित।
PAT
सचिन, मयूर कदम, एम बापू, एम सुधाकर, संदीप कुमार, कृष्णन और अंकित।
HAR vs PAT PKL 10: Dream11 टीम 1
खिलाड़ी- सिद्धार्थ देसाई, विनय, जयदीप दहिया, कृष्णन, अंकित
कप्तान- मोहित नांदल
उपकप्तान- सचिन तंवर
HAR vs PAT PKL 10: Dream11 टीम 2
खिलाड़ी – शिवम पटारे, संदीप कुमार, मयूर कदम, राहुल सेतपाल, मोहित
कप्तान- विनय
उप कप्तान – कृष्णन
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.