Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 8, 2024 at 7:37 PM
Modified at :February 8, 2024 at 7:37 PM
PKL 10: हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

हरियाणा के लिए ये मुकाबला ज्यादा अहम है।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में कोलकाता लेग का दूसरा मैच हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा के बीच खेला जाएगा। हरियाणा स्टीलर्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला जीतना ही होगा। टीम ने अभी तक 17 में से 10 मुकाबले जीते हैं और छह मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला उनका टाई रहा है।

वहीं दूसरी तरफ यूपी योद्धा की टीम एलिमिनेट हो चुकी है और इसी वजह से वो हारे या जीतें फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि टीम जरूर चाहेगी कि बचे हुए मैचों को जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में बेहतर पोजिशन के साथ सीजन का समापन किया जाए। टीम ने अभी तक 18 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ चार मैच में उन्हें जीत मिली है और 13 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच उनका टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वाड

हरियाणा स्टीलर्स इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रही है और प्लेऑफ के वो प्रबल दावेदार हैं। पिछले मैच में टीम ने गुजरात जायंट्स को हराया था और ये मुकाबला उन्होंने मैच में पीछे होने के बाद कमबैक करते हुए जीता था। इससे उनका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ गया होगा। हालांकि पिछले मुकाबले में सिद्धार्थ देसाई नहीं चले थे और ना ही शिवम पटारे उतना अच्छा प्रदर्शन कर पाए थे लेकिन विनय ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था। सबसे अच्छी बात ये रही कि टीम का डिफेंस फॉर्म में दिखाई दिया था और उन्हें अपने इसी मोमेंटम को आगे भी बरकरार रखने की जरूरत है।

हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

सिद्धार्थ देसाई, मोहित नांदल, जयदीप दहिया, विनय, शिवम पटारे, राहुल सेतपाल और मोहित।

PKL 10: यूपी योद्धा का स्क्वाड

यूपी योद्धा की टीम इस सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है। योद्धा ने जबसे पीकेएल में अपना डेब्यू किया है, तबसे लेकर ये पहली बार है जब वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाए। टीम के लिए इस बार नितेश और सुमित की जोड़ी डिफेंस में वो कमाल नहीं कर पाई जिसके लिए जानी जाती थी। सुमित का प्रदर्शन तो अच्छा रहा लेकिन नितेश कुमार पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

वहीं रेडिंग में परदीप नरवाल भी कुछ खास नहीं कर पाए। सुरेंदर गिल के लिए भी ये सीजन काफी बेकार रहा और इसी वजह से यूपी योद्धा की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। यूपी योद्धा फैंस के लिए ये एक तगड़ा झटका है। वो चाहेंगे कि इस मैच में जीत हासिल कर प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को सुधारा जाए।

यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल, आशु सिंह, हरेंद्र कुमार, गगन गौड़ा, महिपाल, नितेश और सुमित।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

हरियाणा स्टीलर्स की निगाहें इस मुकाबले में मोहित नादंल, जयदीप दहिया और सिद्धार्थ देसाई जैसे खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं। इन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना ही होगा। वहीं यूपी योद्धा की उम्मीदें इस मैच में गगन गौड़ा और सुमित से भी काफी ज्यादा होंगी। इसके अलावा महिपाल भी रेडिंग में कमाल कर सकते हैं।

सफलता का मंत्र

यूपी योद्धा को अगर इस मुकाबले में जीत हासिल करनी है तो फिर उन्हें हरियाणा के डिफेंस को भेदना होगा। इसके लिए उनके रेडर्स को चलना होगा। डिफेंस हरियाणा स्टीलर्स की सबसे बड़ी ताकत रही है और अगर यूपी ने इसे भेद लिया तो फिर वो मुकाबले में बने रह सकते हैं। वहीं हरियाणा स्टीलर्स की जीत के लिए जरूरी है कि उनका रेडिंग डिपार्टमेंट अच्छा करे। सिर्फ विनय के प्वॉइंट लाने से काम नहीं बनेगा और बाकी रेडर्स को भी परफॉर्म करना होगा।

HAR vs UP के बीच हेड टू हेड आंकड़े

हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं, उनमें दोनों ही टीमों के बीच काफी कांटे की टक्कर रही है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल 9 मैच खेले हैं और इस दौरान यूपी ने चार और हरियाणा ने तीन मैच जीते हैं। जबकि दो मैच टाई पर समाप्त हुए हैं। इससे पता चलता है कि दोनों ही टीमों के बीच अभी तक लगभग बराबरी का मुकाबला रहा है। यूपी योद्धा की टीम भले ही एलिमिनेट हो चुकी है लेकिन पिछली बार जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब यूपी योद्धा ने एकतरफा हरियाणा स्टीलर्स को मात दी थी।

मैच– 9

हरियाणा स्टीलर्स ने जीता – 3

यूपी योद्धा ने जीता – 4

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 57-36

न्यूनतम स्कोर – 29-27

क्या आप जानते हैं?

यूपी योद्धा के दिग्गज रेडर परदीप नरवाल के नाम पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर-10 (85) और सुपर रेड (75) लगाने का रिकॉर्ड है। वहीं उनके नाम सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट भी है।

हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.