WTC 2023-25 Points Table: भारत ने पाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग, हार के बाद इंग्लैंड को भारी नुकसान

मौजूदा WTC चक्र में यह भारत की तीसरी जीत है।
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला वाईजैग में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को 106 रनों के अच्छे अंतर से जीत हासिल हुई। इस जीत के साथ यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर चुकी है और साथ ही साथ भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग भी लगाई है।
इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेबस दिखाई। बुमराह ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। पहले मुकाबले में बुमराह के औसत प्रदर्शन के चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
गौरतलब हो कि, इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को हार झेलने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था। वह मौजूदा WTC चक्र में भारत की दूसरी हार थी, जिसके चलते वह प्वॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर खिसक गए थे। लेकिन वाईजैग टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने प्वॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है।
ICC WTC 2023-25: पाइंट्स टेबल

इंग्लैंड के खिलाफ वाईजैग में 106 रनों की जीत के साथ भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत में अब तक मौजूदा चक्र में कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 3 मुकाबले में जीत हासिल हुई है, जबकि 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और एक मुकाबला ड्रॉ हुआ है। इसके साथ वह 52.77 पीसीटी अंकों के साथ अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा, भारत के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड 7 मैचों में 3 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के साथ 25 पीसीटी अंकों के साथ अब भी 8वें स्थान पर है।
हालांकि, गाबा टेस्ट में वेस्टइंडीज के हाथों हार झेलने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया अब भी 55.0 पीसीटी अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक मौजूद WTC चक्र में 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 6 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है, जबकि 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मुकाबला ड्रॉ हुआ है।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच माउंट माउंगनुई में खेले जा रहे टेस्ट मैच का परिणाम भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा असर डालने वाला है। उसे मुकाबले में जिस भी टीम को जीत हासिल होगी वह भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को एक-एक स्थान नीचे खिसकाकर पहले पर पहुंच जाएगी।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.