Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs ENG: Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, रांची में अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :February 25, 2024 at 2:04 PM
Modified at :February 25, 2024 at 2:04 PM
IND vs ENG: Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, रांची में अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड किया चकनाचूर

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक बार फिर से रिकॉर्ड की झड़ियां लगा दी है। उन्होंने भारत की दूसरी गेंदबाजी पारी के दौरान अपने एक ओवर में दो लगातार विकेट लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का दो बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस समय हर रोज कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस सीरीज में उन्होंने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए, इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले और 1000 से अधिक रन पहले एशियाई बने और साथ ही साथ 2 से ज्यादा देशों के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले एशियाई भी बने। पहली पारी में कुछ बड़े रिकॉर्ड बनाने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर से दो बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं।

IND vs ENG: Ravichandran Ashwin ने चौथे टेस्ट में तोड़े अनिल कुंबले के 2 बड़े रिकॉर्ड:

रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत की गेंदबाजी के दूसरी पारी में अनिल कुंबले के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल, अश्विन ने इस मुकाबले में जैसे ही इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आउट किया, वैसे ही वह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर 350 विकेट पूरे कर लिए।

इसके बाद उन्होंने जैसे ही ओली पोप का विकेट हासिल किया वैसे ही उनके 351 विकेट हो गए। इसी के साथ वह भारतीय सरजमीं पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर आ गए। बता दें कि, कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में भारतीय सरजमीं पर 350 विकेट चटकाए थे।

इतना ही नहीं, रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज 350 विकेट हासिल करने के मामले में भी अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा। कुंबले ने भारतीय सरजमीं पर 115 पारियों में साढे 300 विकेट पूरे किए थे जबकि रविचंद्रन अश्विन ने मात्र 114 पारियों में ही यह कारनामा किया है।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.