Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs ENG: Ravichandran Ashwin ने पांच विकेट लेकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, रांची में आया कीर्तिमानों का सैलाब

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :February 25, 2024 at 7:01 PM
Modified at :February 25, 2024 at 7:01 PM
IND vs ENG: Ravichandran Ashwin ने पांच विकेट लेकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, रांची में आया कीर्तिमानों का सैलाब

रविचंद्रन अश्विन ने रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए।

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक के बाद एक रिकॉर्ड की झड़ियां लगा दी हैं। उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त भी कर दिया। शानदार प्रदर्शन करने के साथ अश्विन ने इस मुकाबले में 8 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

यदि अश्विन के अब तक के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 99 मैचों की 187 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 507 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 35 परियों में 5 विकेट भी हासिल किए हैं। उनके नाम घरेलू सरजमीं पर यानी भारत में 354 विकेट और विदेशी सरजमीं पर 149 एवं न्यूट्रल वेन्यू पर 4 विकेट दर्ज हैं।

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में Ravichandran Ashwin ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स:

1. इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले एशियाई:

इस मुकाबले की पहली पारी में मात्र एक विकेट लेते ही रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले इकलौते एशियाई गेंदबाज बन गए। चौथे टेस्ट में भारत की दूसरी गेंदबाजी पारी समाप्त होने तक अश्विन के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 105 टेस्ट विकेट दर्ज हो चुके हैं।

2. किसी देश के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट और 1000+ रन बनाने वाले इकलौते एशियाई:

रविचंद्रन अश्विन अब किसी एक देश (इंग्लैंड) के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100+ विकेट एवं 1000+ रन बनाने वाले इकलौते एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। चौथे टेस्ट में भारत की दूसरी गेंदबाजी पारी समाप्त होने तक अश्विन के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 105 विकेट और 1086 रन दर्ज हो चुके हैं।

3. दो से ज्यादा देशों के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले इकलौते एशियाई:

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में दो से ज्यादा देशों के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले इकलौते एशियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड (105 विकेट) और ऑस्ट्रेलिया (114 विकेट) के खिलाफ यह कारनामा किया है।

4. भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट:

चौथे टेस्ट में भारत की गेंदबाजी की दूसरी पारी में शुरुआती दो विकेट लेते ही रविचंद्रन अश्विन भारतीय सरजमीं पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में अनिल कुंबले (350 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा। अश्विन के नाम भारतीय सरजमीं पर 354 विकेट दर्ज हो चुके हैं।

5. भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज 350 विकेट:

अश्विन ने इस मुकाबले में भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज 350 विकेट चटकाने के मामले में पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा। कुंबले ने 116 पारियों में 350 विकेट चटकाए थे, जबकि अश्विन ने मात्र 115 पारियों में यह कारनामा किया।

6. बतौर भारतीय गेंदबाज सबसे ज्यादा टेस्ट पारियों में 5 विकेट हॉल:

रविचंद्रन अश्विन अब बतौर भारतीय गेंदबाज सबसे ज्यादा टेस्ट पारियों में 5 या उससे विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले की बराबरी की है। दोनों ही गेंदबाजों के नाम 35 पारियों में 5 विकेट हॉल दर्ज है।

7. एशिया में 400+ टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज:

अश्विनी इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 6 विकेट हासिल किया। इस दौरान उन्होंने एशिया में 400 से अधिक विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल कर ली। अब वह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (612 विकेट) और भारत के अनिल कुंबले (419 विकेट) के बाद एशिया में 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन चुके हैं।

8. भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में टीम की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल:

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में टीम की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट हॉल लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन पहले स्थान पर आ गए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में टीम की दूसरी पारी में भी 5 विकेट हॉल लिया, जो उनके टेस्ट करियर में टीम की दूसरी पारी के दौरान 18वां 5 विकेट हॉल था। उन्होंने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम टीम की दूसरी पारी में 17 विकेट हॉल दर्ज हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.