Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal ने दोहरा शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, राजकोट में आया कीर्तिमानों का सैलाब

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :February 18, 2024 at 5:13 PM
Modified at :February 18, 2024 at 5:13 PM
IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal ने दोहरा शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, राजकोट में आया कीर्तिमानों का सैलाब

Yashasvi Jaiswal ने 236 गेंदों पर 14 चौकों और 12 छक्कों की मदद से नाबाद 214 रन बनाए।

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने भारत के बल्लेबाजी की दूसरी पारी में शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है। दोहरा शतक जड़ने के साथ ही साथ उन्होंने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है और सौरव गांगुली, रोहित शर्मा, एवं विराट कोहली जैसे कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा है या उनकी बराबरी कर ली है।

जायसवाल की पारी के बारे में ज्यादा बात करें तो उन्होंने 236 गेंद पर 14 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 216 रनों की नाबाद पारी खेली। यह इस सीरीज में उनका दूसरा दोहरा शतक था। इस दोहरे शतक के बाद उन्होंने कई सारे ऐसे रिकॉर्ड बना लिए हैं जो आज से पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका है। तो चलिए एक नजर डालते हैं यशस्वी जायसवाल के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर।

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में Yashasvi Jaiswal ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स:

1. एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के:

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal. (Image Source: BCCI)

यशस्वी जायसवाल ने 5 मैचों की इस सीरीज में 3 मुकाबले में ही 22 छक्के जड़ दिए हैं। इसी के साथ वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 19 छक्के लगाए थे। हालांकि, अभी इस सीरीज में तीन मुकाबले और बाकी हैं और उनके इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है और शायद यह रिकॉर्ड लंबे समय तक अटूट रह सकता है।

2. टेस्ट मैच की एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 214* रनों की नाबाद पारी के दौरान 12 छक्के लगाए। इसी के साथ वह एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वसीम अकरम के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। अकरम ने 1996 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ शेखपुरा में अपनी 257 रनों की पारी के दौरान 12 छक्के लगाए थे।

3. एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर:

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal. (Image source: BCCI)

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में दोनों पारियों में कुल मिलाकर 12 छक्के लगाए। इसी के साथ वह एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वसीम अकरम (शेखपुरा टेस्ट, 1995) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में 13 छक्के लगाए थे। उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 7 छक्के जड़े थे।

4. अपने पहले 3 टेस्ट शतक को 150+ में बदलने वाले पहले भारतीय:

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal. (Image source: Twitter)

साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 3 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपने इन तीनों शतकों को 150+ में बदलने में कामयाब रहे हैं। इसी के साथ अब वह अपने पहले 3 टेस्ट शतकों को 150+ में बदलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी 3 शतकीय पारियाँ क्रमशः 171, 209 और 214* रनों की रही है।

5. एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय:

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले तक 2 दोहरे शतक जड़ दिए हैं। अब वह यह कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। उनसे पहले वीनू मांकड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ 1955 में और विराट कोहली 2017 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं।

6. लगातार दो टेस्ट मैचों में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय:

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा है। अब वह लगातार दो टेस्ट मैचों में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। उनसे पहले विनोद कांबली 1993 में क्रमशः इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ एवं विराट कोहली 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यह कारनामा कर चुके हैं।

7. दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज:

22 साल और 52 दिन की उम्र वाले यशस्वी जायसवाल अब जॉर्ज हेडली (20 साल 315 दिन; 223 बनाम इंग्लैंड, किंग्स्टन 1930) और सुनील गावस्कर (21 साल 283 दिन; 220 बनाम वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1971) के बाद किसी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं।

8. एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज:

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में जायसवाल ने अब तक 3 मुकाबलों में कुल 545 रन रन बनाए हैं। इसी के साथ अब वह किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएँ हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2007 में घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 534 रन बनाए थे।

For more updates, follow Khel Now Cricket on FacebookTwitterInstagramYoutube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on WhatsappTelegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.