Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीमों की लिस्ट

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 9, 2024 at 8:26 PM
Modified at :February 13, 2024 at 6:22 PM
PKL 10 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीमों की लिस्ट

कुल मिलाकर पांच टीमें अभी तक एलिमिनेट हो चुकी हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन (PKL 10) का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की तस्वीर भी साफ होती जा रही है। कुछ टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं और कुछ टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। अभी तक चार टीमें ऐसी हैं जिन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बता दें अब तक पांच टीमें ऐसी हैं जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम अंक तालिका में सबसे टॉप पर है। वहीं तेलुगु टाइटंस की टीम सबसे निचले पायदान पर मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि अभी तक प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीमों के बारे में। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी टीमें हैं जो अभी तक एलिमिनेट हो चुकी हैं।

ये टीमें PKL 10 के प्लेऑफ की रेस से हो चुकी हैं बाहर:

1. तेलुगु टाइटंस

तेलुगु टाइटंस की टीम इस पीकेएल सीजन एलिमिनेट होने वाली पहली टीम है। पिछले दो सीजन की तरह इस बार भी उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा और वो सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए। टीम ने अभी तक कुल मिलाकर 18 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो मुकाबले में उन्हें जीत मिली है और 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

पवन सेहरावत की अगुवाई में इस सीजन टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। तेलुगु टाइटंस ने पवन सेहरावत के लिए पीकेएल इतिहास की सबसे महंगी बोली लगाकर उन्हें खरीदा था लेकिन ‘हाई फ्लायर’ को बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला। रेडिंग हो या डिफेंस टाइटंस की टीम पूरी तरह से बिखरी-बिखरी नजर आई और इसी वजह से उन्हें एक और सीजन निराश होना पड़ा।

2. यूपी योद्धा

पीकेएल इतिहास में ये पहली बार है जब यूपी योद्धा की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। यूपी योद्धा ने अभी तक 18 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ चार मैच में उन्हें जीत मिली है और 13 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच उनका टाई रहा है। इस सीजन प्लेऑफ से बाहर होने वाली यूपी योद्धा तीसरी टीम है। टीम के लिए इस बार नितेश और सुमित की जोड़ी डिफेंस में वो कमाल नहीं कर पाई जिसके लिए जानी जाती थी।

सुमित का प्रदर्शन तो अच्छा रहा लेकिन नितेश कुमार पूरी तरह से फ्लॉप रहे। वहीं रेडिंग में परदीप नरवाल भी कुछ खास नहीं कर पाए। सुरेंदर गिल के लिए भी ये सीजन काफी बेकार रहा और इसी वजह से यूपी योद्धा की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। यूपी योद्धा फैंस के लिए ये एक तगड़ा झटका है।

3. यू मुम्बा

यू मुम्बा की अगर बात करें तो उन्होंने अपने सीजन का आगाज जबरदस्त तरीके से किया था और लगातार कई मैचों में जीत भी हासिल की थी। ऐसा लगा था कि वो दूसरे सीजन का कारनामा इस बार दोहराएंगे लेकिन महज कुछ ही मुकाबलों के बाद टीम रास्ता भटक गई और पिछले 9 में से एक भी मैच वो नहीं जीत पाए हैं। टीम ने अभी तक 18 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से छह मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है।

टीम का स्कोर डिफरेंस भी माइनस 40 है और इसी वजह से बचे हुए सारे मैच जीतने पर भी वो प्लेऑफ में नहीं जा पाएंगे। टीम ऑफिशियल तौर पर तो बाहर नहीं हुई है लेकिन अब वो प्लेऑफ में नहीं जा पाएंगे। यू मुम्बा प्वॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है और वो चाहेंगे कि बचे हुए मैचों में जीत हासिल कर सम्मान के साथ टूर्नामेंट से विदाई ली जाए। टीम के अभी चार मुकाबले बचे हुए हैं और वो इन चार मैचों में जरूर जीत हासिल करना चाहेंगे।

4. बेंगलुरू बुल्स – एलिमिनेट

छठे सीजन की चैंपियन बेंगलुरू बुल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना इस सीजन सपना बनकर ही रह गया। टीम इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और उनके अभी 20 मैचों में 48 प्वॉइंट ही हैं।

5. तमिल थलाइवाज – एलिमिनेट

तमिल थलाइवाज की टीम का भी इस सीजन से पत्ता कट चुका है। टीम इस समय 20 मैचों में 45 प्वॉइंट के साथ इस वक्त नौवें पायदान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने के सारे दरवाजें अब उनके लिए बंद हो चुके हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.