Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10: पटना पाइरेट्स vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 9, 2024 at 9:16 PM
Modified at :February 9, 2024 at 9:16 PM
PKL 10: पटना पाइरेट्स vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग सेवन और हेड टू हेड आंकड़े

पटना की टीम चाहेगी कि जीत हासिल कर प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाया जाए।

पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 113वां मैच पटना पाइरेट्स और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। पटना पाइरेट्स की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। हालांकि उन्हें बचे हुए मुकाबलों को जीतना होगा। उन्होंने अभी तक 19 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 9 मैच में जीत हासिल की है और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीन मैच उनके टाई रहे हैं। टीम का ओवरऑल प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है और वो यू मुम्बा को कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ यू मुम्बा की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में वो हारे या जीतें इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। टीम ने अभी तक 18 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से छह मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

PKL 10: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स ने अपने पिछले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया था और इससे उन्हें काफी ज्यादा कॉन्फिडेंस मिला होगा। टीम चाहेगी कि एक और जीत हासिल की जाए और प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाया जाए। टीम के लिए पिछले मैच में सचिन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 लगाया था। वहीं कृष्णन ने डिफेंस में जबरदस्त तरीके से परफॉर्म करते हुए हाई – फाइव लगाया था। पटना को अब लगातार मुकाबले जीतने होंगे ताकि वो किसी दूसरी टीम के रिजल्ट पर निर्भर ना रहें और इसके लिए उनके मेन प्लेयर्स का परफॉर्म करना काफी जरूरी होगा।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

सचिन, मयूर कदम, मनीष, संदीप कुमार, मंजीत, कृष्णन और अंकित।

PKL 10: यू मुम्बा का स्क्वाड

यू मुम्बा की अगर बात करें तो उन्होंने अपने सीजन का आगाज जबरदस्त तरीके से किया था और लगातार कई मैचों में जीत भी हासिल की थी। ऐसा लगा था कि वो दूसरे सीजन का कारनामा इस बार दोहराएंगे लेकिन महज कुछ ही मुकाबलों के बाद टीम रास्ता भटक गई और पिछले 9 में से एक भी मैच वो नहीं जीत पाए हैं। टीम का स्कोर डिफरेंस माइनस 40 है और इसी वजह से बचे हुए सारे मैच जीतने पर भी वो प्लेऑफ में नहीं जा पाएंगे।

टीम ऑफिशियल तौर पर तो बाहर नहीं हुई है लेकिन अब वो प्लेऑफ में नहीं जा पाएंगे। यू मुम्बा प्वॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है और वो चाहेंगे कि बचे हुए मैचों में जीत हासिल कर सम्मान के साथ टूर्नामेंट से विदाई ली जाए।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मुकिलम शनमुगम, सुरिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, जय भगवान, रिंकू और सोमबीर।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पटना पाइरेट्स की उम्मीदें युवा रेडर संदीप कुमार और कप्तान सचिन तंवर से होंगी। पिछला मैच उनके लिए अच्छा नहीं रहा था और वो चाहेंगे कि इस मैच में जरूर बेहतर किया जाए। वहीं यू मुम्बा की टीम आमिरमोहम्मद जफरदानेश और कप्तान सुरिंदर सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

सफलता का मंत्र

पटना को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो फिर उनके रेडर्स को चलना होगा। सचिन तंवर के अलावा संदीप कुमार को भी प्वॉइंट लाने होंगे। यू मुम्बा का डिफेंस उतना अच्छा नहीं कर पा रहा है और उस पर दबाव बनाया जा सकता है। वहीं यू मुम्बा को जीत हासिल करने के लिए जरूरी है कि वो पटना के रेडर्स को ज्यादा प्वॉइंट ना दें। अगर सचिन तंवर को मैट से बाहर रखा गया तो फिर टीम सफलता हासिल कर सकती है। इसके लिए टीम के डिफेंस को जोरदार खेल दिखाना होगा।

PAT vs MUM के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पटना पाइरेट्स की टीम भले ही तीन बार पीकेएल का टाइटल जीत चुकी है लेकिन हेड टू हेड आंकड़ों में वो यू मुम्बा से पीछे रहे हैं। पटना और यू मुम्बा के बीच अभी तक पीकेएल में कुल मिलाकर 19 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 मैच में यू मुम्बा ने जीत हासिल की है और सात मैच में पटना पाइरेट्स को जीत मिली है। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई रहा है। इससे पता चलता है कि यू मुम्बा का पलड़ा पटना के खिलाफ भारी रहा है। इस पीकेएल सीजन भी एक बार यू मुम्बा की टीम पटना को हरा चुकी है।

मैच– 19

पटना पाइरेट्स ने जीता – 7

यू मुम्बा ने जीता – 11

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 47-51

न्यूनतम स्कोर – 18-23

क्या आप जानते हैं?

पटना पाइरेट्स ने जब पहली बार पीकेएल का टाइटल जीता था तो उन्होंने फाइनल मुकाबले में यू मुम्बा को ही हराया था और तबसे लेकर अभी तक दोनों ही टीमों के बीच काफी तगड़ी राइवलरी देखने को मिली है।

पटना पाइरेट्स और यू मुम्बा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.