PKL 10: बंगाल वारियर्स vs पुनेरी पलटन के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

बंगाल का अपने होम ग्राउंड में ये आखिरी मैच होगा।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में बंगाल वारियर्स की टीम अपना आखिरी लीग मैच पुनेरी पलटन के खिलाफ 14 फरवरी को खेलेगी। पुनेरी पलटन की टीम तो डायरेक्ट सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन अगर बंगाल वारियर्स को अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो फिर उन्हें हर-हाल में इस मुकाबले को जीतना होगा। पुनेरी पलटन की टीम जिस तरह की फॉर्म में है, उसे देखते हुए बंगाल के लिए ये मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। टीम ने अभी तक 20 में से 9 मुकाबले जीते हैं और 9 मैच हारे हैं और उनके दो मैच टाई रहे हैं। बंगाल वारियर्स के लिए हर एक मैच करो या मरो वाला है।
वहीं पुनेरी पलटन ने अभी तक 19 में से 14 मैच जीते हैं और सिर्फ दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीन मैच उनका टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – बंगाल वारियर्स vs पुनेरी पलटन
तारीख – 14 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे
स्थान – कोलकाता
BEN vs PUN के बीच हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 19
बंगाल वारियर्स ने जीता – 8
पुनेरी पलटन ने जीता – 10
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 43-49
न्यूनतम स्कोर – 17-19
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन-10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन-10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.