Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

टॉप पांच खिलाड़ी जो PKL 10 में ऑरेंज बैंड जीत सकते हैं

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 6, 2024 at 8:59 PM
Modified at :February 6, 2024 at 8:59 PM
टॉप पांच खिलाड़ी जो PKL 10 में ऑरेंज बैंड जीत सकते हैं

PKL 10 में ये डिफेंडर्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) लीग ने पूरी दुनिया में कबड्डी के खेल को नई पहचान दिलाई है और उम्मीद है कि आने वाले सालों में ये लीग और भी अधिक लोकप्रियता हासिल करेगी। प्रत्येक मैच में डिफेंडर विपक्षी रेडरों को रोकने की कोशिश करते हैं और हर सीजन के अंत में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स अर्जित करने वाले डिफेंडर को ऑरेंज बैंड दिया जाता है।

PKL 10 की बात करें तो ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो लगभग हर एक मैच में जबरदस्त डिफेंस करते हुए दिखाई दिए हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन टॉप पांच खिलाड़ियों के बारे में जो PKL 10 में ऑरेंज बैंड जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

ये डिफेंडर्स ऑरेंज बैंड जीतने के प्रबल दावेदार हैं:

5. योगेश (दबंग दिल्ली)

योगेश दसवें सीजन में PKL में अपना पहला सीजन खेल रहे हैं और वो सबसे उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने दबंग दिल्ली के राइट कॉर्नर की जिम्मेदारी अच्छे से संभाली है और इस बात में कोई संदेह नहीं कि वो लीग के फ्यूचर सुपरस्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। वो दसवें सीजन में 50 टैकल पॉइंट्स के आंकड़े को पार कर चुके हैं। उनके एंकल होल्ड अक्सर विपक्षी रेडरों के लिए मुश्किल खड़ी करते आए हैं।

4. अंकित (पटना पाइरेट्स)

PKL 10 की शुरुआत में अंकित बहुत जबरदस्त लय में नजर आए, लेकिन कुछ मैचों के बाद वो अपनी लय खोने लगे थे। उन्होंने खासतौर पर पिछले कुछ मैचों में अच्छी लय दोबारा प्राप्त कर ली है और बहुत अच्छा सपोर्ट भी कर रहे हैं। अंकित ने अभी तक पांच बार हाई-5 का आंकड़ा छुआ है और ऑल-राउंडर होते हुए उन्होंने पटना पाइरेट्स के डिफेंस को मजबूती दी है।

3. अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स)

अंकुश राठी ने गत चैंपियन टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की लेफ्ट कॉर्नर डिफेंस पोजिशन को मजबूती दी है। उनका डिफेंस करने का तरीका बेहद आक्रामक होता है और यही कारण है कि वो PKL 10 में अभी तक सात बार हाई-5 का आंकड़ा छू चुके हैं। उन्होंने दसवें सीजन में 60 टैकल पॉइंट्स की संख्या को पार कर लिया है। एक और मैच में हाई-5 स्कोर करते ही वो ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर आ सकते हैं, जो उन्हें इस बैंड को जीतने के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक बना रहा है।

2. सागर राठी (तमिल थलाइवाज)

सागर राठी तमिल थलाइवाज के कप्तान हैं। उन्हें शुरुआत में संघर्ष करते देखा गया था और शायद यही कारण रहा कि शुरुआती मुकाबलों में उनकी टीम भी कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। मगर पिछले कुछ मुकाबलों में वो वर्ल्ड-क्लास डिफेंस स्किल्स दिखाते हुए ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर पहुंचने के बहुत करीब आ गए हैं। 6 बार हाई-5 स्कोर कर चुके सागर दसवें सीजन में 60 टैकल पॉइंट्स के आंकड़े को पार कर चुके हैं और अगर उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंची तो शायद उन्हें ऑरेंज बैंड जीतने से रोक पाना काफी मुश्किल होगा।

1. मोहम्मदरेजा शादलू (पुनेरी पलटन)

मोहम्मदरेजा शादलू आठवें सीजन में अपना PKL डेब्यू करने के बाद लीग के सबसे प्रतिभाशाली ऑल-राउंडर खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभर कर सामने आए हैं। दसवें सीजन में उन्होंने अभी तक कई बार शानदार टैकल किए हैं और उनकी एडवांस टैकल करने की तकनीक कई बार विपक्षी टीमों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुई है। शादलू ने अभी तक दसवें सीजन में सात बार हाई-5 स्कोर किया है और फिलहाल ऑरेंज बैंड की रेस को जीतने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.