DEL vs PAT Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, एलिमिनेटर 1, पीकेएल 10

DEL vs PAT के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) के पहले एलिमिनेटर मैच में दबंग दिल्ली और पटना पाइरेट्स की टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें बेहतरीन लय में हैं और इसी वजह एक धमाकेदार मुकाबला एलिमिनेटर मुकाबले में देखने को मिल सकता है। इन्हीं दोनों टीमों के बीच आठवें सीजन का फाइनल भी खेला गया था और अब एक बार फिर नॉकआउट स्टेज में दोनों टीमें आमने-सामने हैं।
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप दबंग दिल्ली और पटना पाइरेट्स के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – दबंग दिल्ली vs पटना पाइरेट्स
तारीख – 26 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – हैदराबाद
DEL vs PAT पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
दबंग दिल्ली ने लीग स्टेज के दौरान कुल मिलाकर 22 मैच खेले, जिसमें से 13 मैचों में जीत हासिल की और 6 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीन मैच उनका टाई रहा। टीम ने जिस तरह का खेल अभी तक दिखाया है, उसकी वजह से वो टाइटल जीतने के एक प्रमुख दावेदार हैं। टीम के लिए इस बार रेडिंग में आशु मलिक ने जबरदस्त खेल दिखाया। जबकि डिफेंस में योगेश और आशीष का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इसी वजह से वो पटना को कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स ने इस सीजन लीग स्टेज में 22 में से 11 मैच जीते और आठ मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि तीन मैच उनका टाई रहा। पटना पाइरेट्स ने रिकॉर्ड सातवीं बार पीकेएल के प्लेऑफ में प्रवेश किया है। पटना पाइरेट्स के लिए इस सीजन सचिन तंवर ने रेडिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जबकि डिफेंस में अंकित, कृष्णन और मनीष का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उनके पास पूरी क्षमता है कि वो इस मैच में दबंग दिल्ली को हरा दें।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
DEL
मंजीत, मोहित, विक्रांत, मीतू शर्मा, आशु मलिक, योगेश और आशीष।
PAT
सचिन, मयूर कदम, मनीष, एम सुधाकर, मंजीत, कृष्णन और अंकित।
DEL vs PAT PKL 10: Dream11 टीम 1
खिलाड़ी- मीतू शर्मा, योगेश, आशीष, मयूर कदम और मनीष
कप्तान- आशु मलिक
उपकप्तान- सचिन तंवर
DEL vs PAT PKL 10: Dream11 टीम 2
खिलाड़ी – आशु मलिक, सचिन तंवर, मंजीत, विक्रांत, मनीष
कप्तान- योगेश
उप कप्तान – अंकित
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 एलिमिनेटर की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.