PKL 10 एलिमिनेटर 1: बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

दोनों टीमों के बीच इस सीजन कांटे की टक्कर रही है।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का पहला एलिमिनेटर मुकाबला दबंग दिल्ली और पटना पाइरेटस के बीच खेला जाएगा। इन्हीं दोनों टीमों के बीच आठवें सीजन का फाइनल भी खेला गया था और अब एक बार फिर नॉकआउट स्टेज में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। पटना पाइरेट्स की टीम चाहेगी कि उस फाइनल मुकाबले में मिली हार का बदला लिया जाए और इस बार दबंग दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जाए।
वहीं दूसरी तरफ दबंग दिल्ली की कोशिश भी यही रहेगी कि पटना को मात देकर ट्रॉफी की तरफ एक और कदम आगे बढ़ाया जाए। दोनों ही टीमें बेहतरीन लय में हैं और इसी वजह एक धमाकेदार मुकाबला एलिमिनेटर मुकाबले में देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – दबंग दिल्ली vs पटना पाइरेट्स
तारीख – 26 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – हैदराबाद
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 एलिमिनेटर की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.