PKL 10: दबंग दिल्ली vs पुनेरी पलटन के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

दोनों ही टीमें तेलुगु टाइटंस के खिलाफ मुकाबला जीतकर आ रही हैं।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का 107वां मैच दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। अपने होम ग्राउंड में दबंग दिल्ली का ये तीसरा मैच होगा और वो चाहेंगे कि घरेलू फैंस के सामने लगातार दूसरी जीत हासिल की जाए। पिछले मैच में टीम ने तेलुगु टाइटंस को हराया था और इससे उनका कॉन्फिडेंस लौटा होगा। ओवरऑल दबंग दिल्ली ने अभी तक 18 में से 11 मैचों में जीत हासिल की है और सिर्फ पांच ही मैचों में उन्हें हार मिली है। इसके अलावा टीम के दो मैच टाई रहे हैं।
वहीं पुनेरी पलटन की टीम प्लेऑफ के बेहद करीब है और वो चाहेंगे कि दबंग दिल्ली को हराकर अपनी स्थिति पुख्ता की जाए। पलटन ने अभी तक कुल मिलाकर 16 मैच खेले हैं, जिसमें से 12 मैचों में जीत हासिल की है और सिर्फ दो ही मुकाबला वो हारे हैं। वहीं दो मैच उनका टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – दबंग दिल्ली vs पुनेरी पलटन
तारीख – 5 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे
स्थान – दिल्ली
DEL vs PUN के बीच हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 21
दबंग दिल्ली ने जीता – 8
पुनेरी पलटन ने जीता – 12
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 60-47
न्यूनतम स्कोर – 20-22
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.