Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 Eliminator: टीमें, शेड्यूल, वेन्यू

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :February 20, 2024 at 7:26 PM
Modified at :February 20, 2024 at 8:08 PM
PKL 10 Eliminator: टीमें, शेड्यूल, वेन्यू

प्लेऑफ के सभी मुकाबले हैदराबाद में खेले जाएंगे।

पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में पॉइंट्स टेबल की बात करें तो जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन ने पहले दो स्थानों पर अपनी जगह पक्की कर ली है, इसलिए नियम अनुसार उन्हें सीधा सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। दूसरी ओर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली बाकी चार टीमों के नाम भी सामने आ चुके हैं। प्लेऑफ की शुरुआत 26 फरवरी से होगी, बता दें फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले हैदराबाद के जी. एम. सी. बालयोगी इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

जयपुर और पुणे के अलावा बाकी चार टीमों को नियमों के अनुसार एलिमिनेटर राउंड से होते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय करना है। हालांकि अभी तक लीग स्टेज के सभी मुकाबले समाप्त नहीं हुए हैं, लेकिन बाकी बचे मैचों के बाद भी अंक तालिका में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे इसलिए एलिमिनेटर राउंड के मुकाबले भी तय हो गए हैं। इन मैचों में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएंगी।

PKL 10 के एलिमिनेटर में क्वालीफाई करने वाली टीमों की सूची

  • दबंग दिल्ली
  • गुजरात जायंट्स
  • हरियाणा स्टीलर्स
  • पटना पाइरेट्स

PKL 10 Eliminator वेन्यू

जी. एम. सी. बालयोगी इंडोर स्टेडियम, गाचीबोवली, हैदराबाद

PKL 10 Eliminator शेड्यूल

एलिमिनेटर 1: दबंग दिल्ली बनाम पटना पाइरेट्स (26 फरवरी, 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे)

एलिमिनेटर 2: गुजरात जायंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स (26 फरवरी, 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे)

PKL 10 पहला एलिमिनेटर मैच: दबंग दिल्ली vs पटना पाइरेट्स

PKL 10 के पहले एलिमिनेटर मैच में दबंग दिल्ली का सामना पटना पाइरेट्स से होगा, ये मैच 26 फरवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा। एक तरफ दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर फिनिश किया, दूसरी ओर पटना पाइरेट्स को छठा स्थान मिलना पक्का है। प्रो कबड्डी लीग के नियमों के अनुसार अंक तालिका में तीसरे और छठे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर राउंड में एक-दूसरे से भिड़ती हैं।

दबंग दिल्ली ने PKL के दसवें सीजन में 22 में से 13 मैच जीते हैं, 6 मुकाबलों में हार मिली और उन्हें तीन बार ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। वो अंक तालिका में 79 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बने रहेंगे। दूसरी ओर पटना पाइरेट्स ने सीजन में खेले कुल 22 मैचों में से 11 जीते, आठ बार उन्हें हार मिली और उनके भी तीन मैच टाई रहे। पटना ने दसवें सीजन में 69 अंकों के साथ छठे स्थान पर फिनिश किया है।

लीग स्टेज में पटना और दिल्ली के दो मैच हुए, जिनमें से एक बार दिल्ली विजयी रही लेकिन उनकी दूसरी भिड़ंत ड्रॉ पर छूटी थी। एलिमिनेटर मैच में देखना दिलचस्प होगा कि उनमें से कौन बाजी मार पाता है।

PKL 10 दूसरा एलिमिनेटर मैच: हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्स

पीकेएल सीजन 10 के दूसरे एलिमिनेटर मैच में हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात जायंट्स आमने-सामने आएंगे, पहले एलिमिनेटर की तरह ये मैच भी 26 फरवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स, दोनों टीमों के अभी 70 पॉइंट्स हैं लेकिन हरियाणा का अभी एक मैच बाकी है इसलिए अंक तालिका में बदलाव संभव है। फिलहाल गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन हरियाणा लीग स्टेज का आखिरी मैच जीतती है तो वो चौथे स्थान पर आ जाएंगे।

मगर इस सबसे PKL 10 के दूसरे एलिमिनेटर मैच पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि नियम अनुसार एलिमिनेटर राउंड में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम आमने-सामने आती हैं।

लीग स्टेज में हुए गुजरात जायंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स दोनों मैचों में हरियाणा ने जीत दर्ज करने में सफलता पाई थी। एलिमिनेटर मैच देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात पिछली दो हार का बदला पूरा कर पाती या या हरियाणा का पलड़ा एक बार फिर भारी रहेगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.