PKL 10 एलिमिनेटर 2: बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

दोनों टीमें इस सीजन चौथी बार एक दूसरे से भिड़ेंगी।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच हैदराबाद में 26 फरवरी को होगा। दोनों ही टीमों ने इस सीजन अच्छा खेल दिखाया है। गुजरात जायंट्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रही और हरियाणा स्टीलर्स की टीम पांचवें पायदान पर रही। यही वजह है कि इन दोनों टीमों के बीच दूसरा एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।
हरियाणा स्टीलर्स ने अपने होम ग्राउंड के पहले मैच में पटना पाइरेट्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। दोनों ही टीमों को अगर देखें तो उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो उन्हें मैच जिता सकते हैं और इसी वजह से ये मुकाबला काफी रोचक हो सकता है। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – गुजरात जायंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स
तारीख – 26 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे
स्थान – हैदराबाद
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 एलिमिनेटर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.