GUJ vs JAI Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 128, पीकेएल 10

GUJ vs JAI के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) में गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स की टीमें लीग स्टेज में आखिरी बार एक दूसरे से टक्कर लेंगी। गुजरात जायंट्स की टीम लगातार चार मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह पहले ही बना चुकी है। वहीं जयपुर की टीम ने डायरेक्ट सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। दोनों ही टीमें इस आखिरी लीग मुकाबले को जीतने की कोशिश करेंगी ताकि उनका मोमेंटम बरकरार रहे।
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – गुजरात जायंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
तारीख – 19 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – पंचकूला
GUJ vs JAI पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
गुजरात जायंट्स ने अभी तक 21 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 13 मैचों में उन्हें जीत मिली है और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है और इससे पता चलता है कि वो बेहतरीन फॉर्म में हैं। टीम के रेडर्स ने इस सीजन काफी ज्यादा प्रभावित किया है। प्रतीक दहिया, राकेश और सोनू जगलान का प्रदर्शन अच्छा रहा। राम मेहर सिंह की कोचिंग में टीम ने इस सीजन जबरदस्त खेल दिखाया।
वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम डायरेक्ट सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऐसे में वो इस मुकाबले में अपने बेंच स्ट्रेंथ को मौका दे सकते हैं। इससे उन्हें आइडिया हो जाएगा कि जरूरत पड़ने पर कौन-कौन से खिलाड़ी उनके लिए परफॉर्म कर सकते हैं। टीम के लिए पिछले मुकाबले में अर्जुन देशवाल ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 15 प्वॉइंट लिए थे। इसके अलावा कप्तान सुनील कुमार ने डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाया था। ये खिलाड़ी एक बार फिर जयपुर के लिए कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
GUJ
दीपक सिंह, प्रतीक दहिया, डी बालाजी, सोनू, नितिन, मनुज और फजल अत्राचली।
JAI
अर्जुन देशवाल, सुनील कुमार, केएस अभिषेक, अभिजीत मलिक, आशीष, लकी शर्मा और नवनीत।
GUJ vs JAI PKL 10: Dream11 टीम 1
खिलाड़ी- सोनू, फजल अत्राचली, लकी शर्मा, सुनील कुमार, डी बालाजी
कप्तान- अर्जुन देशवाल
उपकप्तान- प्रतीक दहिया
GUJ vs JAI PKL 10: Dream11 टीम 2
खिलाड़ी – अर्जुन देशवाल, अभिजीत मलिक, प्रतीक दहिया, दीपक सिंह, केएस अभिषेक
कप्तान- फजल अत्राचली
उपकप्तान – सुनील कुमार
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.