PKL 10: हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स के बीच का मुकाबला बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें

हरियाणा की निगाहें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने पर होंगी।
पीकेएल के 10वें सीजन (PKL 10) का पड़ाव अब अपने अंतिम छोर पर पहुंच गया है। 16 फरवरी से इस सीजन का आखिरी लेग खेला जाएगा। हरियाणा स्टीलर्स की टीम अपने होम ग्राउंड में खेलेगी और पहला मुकाबला उनका पटना पाइरेट्स के साथ होगा। हरियाणा ने अगर इस मुकाबले को जीता तो फिर वो प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। उन्होंने अभी तक 18 में से 11 मुकाबले जीते हैं और छह मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मुकाबला उनका टाई रहा है।
वहीं दूसरी तरफ पटना पाइरेट्स की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। पटना पाइरेट्स ने 13 फरवरी को खेले गए मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। टीम ने अभी तक 21 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 11 मैच में जीत हासिल की है और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीन मैच उनके टाई रहे हैं। आइए जानते हैं इस मुकाबले को आप बिल्कुल मुफ्त में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स
तारीख – 16 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
स्थान – पंचकूला
HAR vs PAT के बीच हेड टू हेड आंकड़े
मैच– 10
हरियाणा स्टीलर्स ने जीता – 4
पटना पाइरेट्स ने जीता – 5
टाई – 1
हाईएस्ट स्कोर – 43-69
न्यूनतम स्कोर – 27-23
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.