HAR vs PUN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 129, पीकेएल 10

HAR vs PUN के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
पीकेएल सीजन 10 (PKL 10) में हरियाणा स्टीलर्स की टीम अपने होम ग्राउंड में तीसरा मैच पुनेरी पलटन के खिलाफ रविवार, 19 फरवरी को खेलेगी। हरियाणा स्टीलर्स प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं लेकिन इसके बावजूद वो इस मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेंगे। इसकी वजह ये है कि इस मैच में मिली जीत से प्वॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति पर असर पड़ सकता है और फिर उसी हिसाब से प्लेऑफ में उन्हें विरोधी टीम मिलेगी। वहीं पुनेरी पलटन की टीम डायरेक्ट सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, इसलिए उन्हें इस मैच में मिली हार या जीत से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आप हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पलटन के बीच होने वाले मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत ड्रीम11 टीम बना सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच – हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन
तारीख – 19 Feb 2024, भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे
स्थान – पंचकूला
HAR vs PUN पीकेएल 10: फैंटसी टिप्स
हरियाणा स्टीलर्स की टीम प्लेऑफ में जा चुकी है और इस सीजन प्लेऑफ में जाने वाले वो आखिरी टीम रहे। अब प्लेऑफ की सभी छह टीमें तय हो गई हैं। सातवें सीजन के बाद ये पहली बार है जब हरियाणा स्टीलर्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। कोच मनप्रीत सिंह ने यू-मुम्बा के खिलाफ विशाल टाटे को मौका दिया था और उन्होंने 15 प्वॉइंट लाकर कोच के इस फैसले को सही भी साबित किया। जबकि डिफेंस में नवीन कुंदू ने शानदार खेल दिखाते हुए 6 टैकल प्वॉइंट लिए थे। ये दोनों ही खिलाड़ी एक बार फिर कमाल कर सकते हैं।
पुनेरी पलटन ने डायरेक्ट सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। टीम के लिए पिछले मैच में आकाश शिंदे ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 लगाया था। इसके अलावा पकंज मोहिते ने भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टीम का डिफेंस भी काफी बेहतरीन खेल दिखा रहा है। गौरव खत्री और मोहम्मदरेजा शादलू जबरदस्त फॉर्म में हैं।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
HAR
शिवम, सनी, हर्ष, घनश्याम, मागर, विशाल टाटे, मोनू हूडा और नवीन कुंदू।
PUN
पकंज मोहिते, अबिनेश नादराजन, वैभव कांबले, आकाश शिंदे, आदित्य शिंदे, गौरव खत्री और मोहम्मदरेजा चियानेह।
HAR vs PUN PKL 10: Dream11 टीम 1
खिलाड़ी- विशाल टाटे, पकंज मोहिते, हर्ष, मोनू हूडा, अबिनेश नादराजन
कप्तान- आकाश शिंदे
उपकप्तान- मोहम्मदरेजा चियानेह
HAR vs PUN PKL 10: Dream11 टीम 2
खिलाड़ी – आकाश शिंदे, पंकज मोहिते, गौरव खत्री, अबिनेश नादराजन, हर्ष
कप्तान- शिवम पटारे
कप्तान – नवीन कुंदू
PKL 10 फ्री में टीवी पर कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखा जा सकता है।
PKL 10 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी, आप वहां फ्री में पीकेएल के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.